भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रभारी छत्तीसगढ़ अतुल पर्वत द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उनके द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों व जनसेवा कार्यो से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। अतुल पर्वत द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों को लेकर भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय द्वारा उनकी सराहना की गई। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे निरंतर इस प्रकार के कार्यों में आगे रहें।




