ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई ओलंपिक के समापन पर सीएम बघेल ने कहा- हमने 14 खेल कराए और आपने 38 करा दिए, वाह क्या बात है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई ओलंपिक के समापन पर सीएम बघेल ने कहा- हमने 14 खेल कराए और आपने 38 करा दिए, वाह क्या बात है

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
भिलाई ओलंपिक के समापन पर सीएम भूपेश् बघेल
SHARE

भिलाई। भिलाई भारत का भविष्य है। यह पंडित नेहरू हमेशा कहते थे। आज उनके जन्मदिवस पर भिलाई ओलंपिक के समापन के अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आये। यहां उन्होंने मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन भी देखा। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने भिलाई ओलंपिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया और आपने तो 38 खेलों का आयोजन करा दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया अपितु विजय भी हासिल की। लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे। मोबाइल के दौर में लोग खेल भूलते जा रहे थे। इससे नई स्फूर्ति का संचार हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री महोदय ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इस खेल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध है कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती है। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं। कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल ने भी अपना संबोधन दिया।

पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़ा एलबम भी लोकार्पित
पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़ा एल्बम भी लोकार्पित किया गया। साथ ही ढाई मिनट से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए निकाली विशाल बाइक रैली…. 2000 लोग हुए बाइक रैली में शामिल
बी. एम. शाह हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया गया सम्मान
शो की भारी सफलता के बाद, ‘बंबई मेरी जान’ के स्टार लक्ष्य कोचर ने लालबागचा राजा में दिव्य आशीर्वाद मांगा
छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी
स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू: बढ़ाया हौसला, कहा- महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : धर्मांतरण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, मोहन भागवत के बयान का भी दिया जवाब
Next Article चार साल से लापता था शख्स, सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान… पढ़िए क्राइम की यह खौफनाक खबर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?