ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसों में मरने वाले के परिजनों को घर बैठे मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सरकार नवंबर में जारी कर सकती है अधिसूचना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सड़क हादसों में मरने वाले के परिजनों को घर बैठे मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सरकार नवंबर में जारी कर सकती है अधिसूचना

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को बगैर अदालत के चक्कर काटे पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि बतौर मुआवजा मिल सकेगी। इसमें बीमा कंपनी तीन माह के भीतर पीडि़त परिवार को घर जाकर पांच लाख का चेक देगी। इसके अलावा सरकार उच्च वर्ग पीडि़त परिवारों के लिए भी न्यूनतम मुआवजा राशि तय करेगी। इस बाबत सरकार आगामी नवंबर में अधिसूचना जारी कर सकती है।
मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2020 में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में सड़क हादसे में मृत्यु होने पर परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। सरकार अब केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) 1989 के तहत नियम लागू करेगी। इसको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सरकारी व निजी बीमा कंपनियों और हितधारों के साथ बैठक कर मसौदा अधिसूचना तैयार कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि कानून मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद नवंबर के प्रथम सप्ताह में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मध्य वर्ग व निम्न मध्य वर्ग के 70 फीसदी पीडि़तों को 2.5 से 3 लाख रुपये मिलते हैं। इसके लिए परिवार को सालों तक मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) में चक्कर काटने पड़ते हैं। अब मुआवजा राशि बगैर किसी देरी के बीमा कंपनी को तय समय में देनी होगी। हालांकि, एक बार मुआवजा लेने के बाद पीडि़त परिवार एमएसीटी के केस दाखिल नहीं कर सकेंगे।
उच्च वर्ग के पीडि़त परिवारों के पास कोर्ट जाने का विकल्प मौजूद रहेगा। बस-कार ऑपरेशन कंफेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सीएमवीआर समिति (बीमा) के अध्यक्ष गुरमीत तनेजा ने बताया कि कोरोना के कारण नए नियम लागू होने में देरी हुई है, अन्यथा यह अधिसूचना अक्तूबर में लागू होनी थी।

कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह कर रहे रेडी-टू-ईट निर्माण और वितरण
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में आई तेजी
वेदांता एल्यूमिनियम ने एल्यूमिनियम के अधिक सस्टेनबल उत्पादन के लिए गेल गैस लिमिटेड से करार किया
ब्रेकिंग: प्रदेश में आज मिले 32 नए कोरोना पॉजिटिव, अकेले कोरिया जिले से 20 नए मरीज
भिलाई की सड़कों पर युवक-युवती की बेशर्मी, बाइक पर लिपट कर रहे थे रोमांस… Video वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2942 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 98 हजार के पार
Next Article ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत यूक्रेन में बड़ा हादसा, विमान दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 6 लापता

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?