ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Assembly Elections : भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस सहित इन प्रत्याशियों के नाम…. देखिए पूरी सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

Assembly Elections : भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस सहित इन प्रत्याशियों के नाम…. देखिए पूरी सूची

By Mohan Rao
Published: October 20, 2024
Share
भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए 99 प्रत्याशियों की सूची जारी की
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल से टिकट दिया है। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। भाजपा ने मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से टिकट दिया है। आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। भाजपा ने पाटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरुड सीट से टिकट दिया है। वे मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल सुरेश नार्वेकर को कोलाबा से प्रत्याशी बनाया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने का जिम्मा सौंपा था। भाजपा ने कंकावली सीट से पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश नारायण राणे को टिकट दिया है।

एक चरण में होना है चुनाव
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

यह है महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची

छत्तीसगढ़ में कोरोना बम: आज मिले 197 नए मामले, राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में मिले मरीज
Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने 45 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, जारी हुआ आदेश… देखें पूरी सूची
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की क्वारेंटीन सेंटर में ठहरे लोगों से बातचीत: व्यवस्थाओं की ली जानकारी
Breaking News: लोकसभा की सुरक्षा में चूक के बाद लोकसभा दो बजे तक स्थगित, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स
कुपोषण मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता: ढाई साल में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : जुनवानी में हादसा… स्कूटी सवार युवती की मौत, भाई के साथ जा रही थी मॉल
Next Article Breaking News : अंबिकापुर में हो गई हवाई सेवा की शुरुआत, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का लोकार्पण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?