ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष बनी भिलाई की अस्मिता बेनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष बनी भिलाई की अस्मिता बेनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
प्रेस वार्ता के दौरान संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव के साथ अस्मिता बेनर्जी
SHARE

भिलाई। भारत की साहित्यिक, सामाजिक एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भिलाई की अस्मिता बेनर्जी को नियुक्त किया गया। उन्हें यह नियुक्ति सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना ने दी है। शुक्रवार को सेक्टर-10 में आयोजित एक समारोह में अस्मिता बेनर्जी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजन का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

आज के समारोह में सम्पर्क क्रांति परिवार की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई।  छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में अस्मिता बनर्जी की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने कहा कि भूतकाल का गौरव वर्तमान की पीड़ा और भविष्य के सुनहरे सपने ही समाज में नई जागृति लाते हैं। सम्पर्क क्रांति परिवार दिव्य एवं भव्य भारत की वर्तमान और आने वाली नई पीढ़ी में भूतकाल का गौरव और सृजन की नई प्रेरणा के साथ भारत के सामाजिक, साहित्य, कला और संस्कृति के विविध रूपों को बढ़ावा देने और समृद्ध करने के एक प्रयास का राष्ट्रवादी सांगठनिक स्वरूप है।

उन्होंने बताया कि संगठन के उद्देश्य, शुभ संकल्पों के साथ संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि राष्ट्र की हमारा एकमात्र जागृत देवता है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पर पूर्ण विश्वास जताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रांत में छत्तीसगढ़ के साहित्य, कला, सामाजिक संस्कृति के साथ-साथ नारी जाति के उत्थान,संस्कार, सर्वोदयता, समता सहित प्रभावशाली राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की नींव रखी जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना सहित छत्तीसगढ़ के नृत्यमणि मिथुन दास, गीत वितान कला केंद्र, निगम पार्षद अनूप डे नगर निगम, रिसाली, शिप्रा भौमिक संस्थापक गीत वितान कला केंद्र, निधि चंद्राकर अध्यक्ष उड़ान नई दिशा, समाजसेवीका डॉ.सोनाली चक्रवर्ती, संस्थापक स्वयंसिद्ध समूह, पूर्व निगम पार्षद प्रेमचंद साहू, सौमेन कुंडू, सोनाली सेन, कवियत्री, समाज सेविका सरस्वती धानेश्वर, रसाली से वरिष्ठ समाजसेवी आनंद ने संपर्क क्रांति परिवार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर सुचित्रा नाथ, स्वरूपी, कृष्णा कुशवाहा, मोनिका साहू, अर्चना कश्यप, एंजिल विंग्स  स्कूल के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अस्मिता बनर्जी ने करते हुए छत्तीसगढ़ के कला, साहित्य संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में सभी से सहयोग और साथ देने की अपील की।

हमारे सब्र का बांध टूटा तो…, तालिबान का उदाहरण देकर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी
Bhilai crime : धारदार चापड़ से लोगों को डरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
अनुषा दांडेकर बनी बेटी सहारा की मां, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
नथिंग के सीएमएफ ने यूज़र्स के लिए अपने डेब्यू प्रोडक्ट्स की पेशकश की है
छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक की प्रताड़ता से तंग आकर की थी बी. कॉम की छात्रा ने खुदकुशी, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार… भेजा जेल
Next Article भेंट मुलाकात : सेक्टर -8 पहुंचे विधायक देवेन्द्र, चाय की चुस्की के संग लोगों के साथ हुई विकास पर चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?