ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार्ज संभालते ही भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक… सभी जोन आयुक्त को अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग विजिट करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चार्ज संभालते ही भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक… सभी जोन आयुक्त को अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग विजिट करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: September 14, 2021
Share
As soon as he took charge, the Commissioner of Bhilai Corporation
As soon as he took charge, the Commissioner of Bhilai Corporation
SHARE

भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज चार्ज लेते ही विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जोन आयुक्त मार्निंग विजिट में अपने-अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करे। सफाई, जल जनित बीमारी की रोकथाम, शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं मुलभूत समस्याओं से रूबरू होकर इसका निराकरण करे। 15 सितंबर से आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में आयुक्त ने जानकारी ली। प्राप्त होने वाले आवेदन के गुणवत्तापूर्वक निराकरण एवं निराकरण पश्चात आवेदक को इसकी सूचना देने के निर्देश दिये।

प्रत्येक जोन आयुक्त से उनके जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर काम करे, हर कार्यों का डेड लाइन तय करे, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करे। अप्रारंभ कार्यो के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत से कार्य अप्रारंभ है, जो कार्य प्रारंभ किये जा सकते है शीघ्र प्रारंभ करे। अप्रारंभ होने के कारणों को भी उन्होंने पूछा। मुख्यमंत्री की घोषणा, ईडब्ल्यूएस की जमीन, जन चौपाल, पीजीएन, जनदर्शन, 14 वे वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, बीएसपी से एनओसी प्राप्त नहीं होने वाले कार्य, गोठान, गोधन न्याय योजना, पेंशन, जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं डेंगू नियंत्रण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, अमृत मिशन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व जैसे विषयों पर भी जानकारी ली।

उन्होंने जोन आयुक्त से कहा कि बारिश का मौसम है जलभराव वाले स्थलों का चिन्हांकन कर ऐसे क्षेत्रों पर विशेष नजर रखे, कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने। आयुक्त श्री सर्वे ने जोन आयुक्त से किसी प्रमुख कार्यो में व्यवधान के बारे में पूछा इस पर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले ने इंदु आईटी नाला के चैनेलाइजेशन कार्य के लिये सीमांकन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होने की जानकारी दी। आयुक्त ने भिलाई निगम के तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा को तत्काल तलब कर शीघ्र सीमांकन कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं नरेंद्र बंजारे, नेहरू नगर जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़, वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, मदर टैरेसा नगर जोन आयुक्त प्रीति सिंह एवं शिवाजी नगर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा उपस्थित थे।

CG Accident : होली के दिन भीषण हादसे में गई तीन की जान, आमने सामने से टकराए दो बाइक
पाकिस्तान को मुफ्त में मिलेगा भारत में बना कोरोना टीका, 1 करोड़ 70 लाख डोज का रास्ता साफ
भारतीय नौसेना बनेगी सबसे बड़े युद्धाभ्यास की मेजबान, शामिल होंगे 50 से ज्यादा देश
मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
कांग्रेस ने की विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए 152 प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Complaint of anti-social elements was received in the open ground during the ward tour वार्ड दौरे के दौरान खुले मैदान में मिली थी असामाजिक तत्वों की शिकायत… विधायक की पहल पर अब 40.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 मैदान का होगा सौदर्यीकरण
Next Article Chief Minister made a big announcement in Utai… Morid tank will be renovated at a cost of Rs 4 crore उतई में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा… 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णोद्धार… 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?