ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उतई में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा… 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णोद्धार… 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

उतई में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा… 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णोद्धार… 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार

By @dmin Published September 14, 2021
Share
Chief Minister made a big announcement in Utai… Morid tank will be renovated at a cost of Rs 4 crore
Chief Minister made a big announcement in Utai… Morid tank will be renovated at a cost of Rs 4 crore
SHARE

भिलाई। उतई में आज समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें मोरिद टैंक के जीर्णोद्धार की बड़ी घोषणा शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इस जीर्णोद्धार कार्य से अब 240 हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंच पाएगा। साथ ही टैंक के जीर्णोद्धार से पेयजल आपूर्ति की क्षमता में भी विस्तार होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने उतई के अस्पताल में क्षमता विस्तार किया जाएगा। इसमें 10 बेड आक्सीजन बेड होंगे।

उतई नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत से पालिका बाजार बनेगा। इसके बनने से नागरिकों एवं व्यवसायियों को सुविधा हो सकेगी। नगर के पुराने शीतला तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण भी होगा, इसके लिए भी 75 लाख रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। इसके साथ ही जिला साहू समाज के भवन के लिए 40 लाख रुपए एवं 3 एकड़ जमीन देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। उतई में भी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सुविधा होगी। इस मौके पर गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे।

सीएम ने साहू समाज की विभुतियों का किया स्मरण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू समाज के विभूतियों का पुण्य स्मरण किया तथा कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। यही कारण है कि पाटन में हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के प्रसार के लिए इतनी बड़ी संख्या में स्कूल खोले। साहू समाज जिस तरह से आगे बढ़ रहा है उसके पीछे समाज की शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रखर सोच है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उतई में आयोजित समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दो सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। साहू समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया है। हमारी सरकार की सोच है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ सबको मिल सके। इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल के माध्यम से शिक्षा की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए
सीएम बघेल ने कहा कि हमारे बच्चे प्रतिभाशाली होने के बावजूद केवल अंग्रेजी में कमतरी की वजह से पीछे रह जाते थे। हमने निर्णय किया कि जो भी अंग्रेजी के रास्ते आगे बढऩा चाहे, उसे किसी तरह की बाधा न पहुंचे। नजदीक में ही गुणवत्तापूर्ण स्कूल मिल जाए। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में 177 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन की अनेक संभावना है और इस पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अपने संबोधन में पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए और यहाँ बुनियादी सुविधाओं तथा शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के विस्तार के लिए जो पहल की जा रही है। उससे नागरिक आंकाक्षाओं की पूर्ति होगी और क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। इस मौके पर कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्विनी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

@dmin September 14, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article As soon as he took charge, the Commissioner of Bhilai Corporation चार्ज संभालते ही भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक… सभी जोन आयुक्त को अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग विजिट करने के दिए निर्देश
Next Article Hindi Diwas: We are Hindi, Watan Hai Hindostan, Culture Minister Bhagat attended our program हिन्दी दिवस: हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री भगत…. कहा- सबको करना चाहिए राष्ट्रभाषा का सम्मान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?