ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। अयोध्या में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन है, मगर इससे पहले ही यूपी में जारी आतंकी हमले के अलर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। पांच अगस्त को पाक आतंकवादी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, ऐसा गृह मंत्रालय से यूपी सरकार के इंटेलिजेंस को इनपुट मिला है। इंटेलिजेंस के अलर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में ट्रेन किए गए पाकिस्तान के आतंकी भारत में वीआईपी मूवमेंट को निशाना बना सकते हैं। क्योंकि पांच अगस्त को राम मंदिरन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पांच अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। एक तो इसी दिन यानी 5 अगस्त को कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था, जिसकी पहली बरसी है और दूसरा कि पांच अगस्त को ही इस साल अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है और इसी दिन पीएम मोदी अयोध्या भी आ रहे हैं। इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी हमले की का प्लान कर सकते हैं। आर्टिकल 370 हटाए जाने की पहली बरसी और अयोध्या में भूमि पूजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों को 5 अगस्त के मौके पर फिदायीन आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं, जिसके बाद अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, यूपी में पांच अगस्त तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयब्बा और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकियों को हमले का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि इसके लिए घुसपैठ की भी कोशिश होगी। हालांकि, यूपी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अपने चरम पर होगा और यही व्यवस्था 15 अगस्त तक बनी रहेगी।
सूत्रों की मानें तो पिछले साल कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के वक्त और अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले वाले दिन जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी, उसी तरह की सुरक्षा घेराबंदी इस पांच अगस्त को भी देखने को मिलेगी। मेरठ जोन में रक्षा संस्थानों मसलन एयरफोर्स और आर्मी को भी अलर्ट पर रखा गया है। एक अगस्त को बकरीद, तीन अगस्त को रक्षा बंधन और पांच अगस्त को भूमि पूजन और आर्टिकल 370 को हटाए जाने की बरसी है। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखकर सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है।

एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों में प्रारंभ की जाएगी आरटीपीसीआर टेस्टिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Railway Breaking : दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट… भोपाल नहीं जाएगी यह ट्रेन
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज़, राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की प्रथम बैठक संपन्न
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ चले RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, आधे घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, राजस्थान से गुजर रही है यात्रा
सीएम बघेल ने उठाया मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ, पौत्र का कराया आधार पंजीयन, सुविधा मिलने से जताया संतोष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत
Next Article दिल्ली में 8 रुपये प्रतिलीटर सस्ता हुआ डीजल, 'आप' की सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, केजरीवाल सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?