ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत
हेमंत सोरेन सरकार में बगावत, कांग्रेस के नौ विधायक नाराज, आलाकमान से शिकायत
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड में महागठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार की सहयोगी कांग्रेस के नौ विधायकों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं और मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और उमाशंकर अकेला के साथ धीरज साहू झारखंड की हेमंत सरकार की शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नौ विधायकों की नाराजगी हेमंत सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। तीनों विधायक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल और गुलाब नबी आजाद से मुलाकात कर झारखंड लौटे हैं। हालांकि दिल्ली जाने वाले विधायकों ने चुप्पी साध रखी है। विधायकों ने आलाकमान से गुहार लगाई है कि सरकार में उनकी नहीं सुनी जाती है। कांग्रेस के विधायकों के साथ रवैया ठीक नहीं रहता है। सरकार में मंत्री का एक पद खाली है।

Contents
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपी सिंह से भी विधायक नाराज
  • राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने संभाली कमान
  • नाराजगी से क्या होगा असर

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपी सिंह से भी विधायक नाराज

कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सरकार के कामकाज के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपी सिंह से भी हैं। इन विधायकों को ऐसा महसूस हो रहा है कि कांग्रेस प्रभारी ही सरकार और मंत्रियों पर दबाव बनाने की उनकी हर कोशिश को विफल कर दे रहे हैं। इसलिए दिल्ली गए इन विधायकों ने कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात करने की जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुलाब नबी आजाद और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की। 

राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने संभाली कमान

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने सरकार पर दबाव बढ़ाने के मुहिम की कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में जामताड़ा के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी, बरही के विधायक उमाशंकर अकेला और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने दिल्ली में हेमंत सरकार के खिलाफ शिकायतों का पिटारा पेश किया।
जानकारी के मुताबिक, अगर इनकी मांग पर विचार नहीं हुआ तो ये दलबदल तक कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हाल ही में यह खुलासा किया था कि भाजपा सरकार गिराने के लिए पार्टी के विधायकों को प्रलोभन दे रही है।

नाराजगी से क्या होगा असर

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी महागठबंधन की सरकार है। विधानसभा की मौजूदा स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 विधायक हैं, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के एक विधायक हैं। भाजपा के पास 25 सीटें हैं। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 42 है। इसलिए इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार को फिलहाल कोई संकट नहीं है।

स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया, यहां तो ड्रेस कोड ही जरूरी-कर्नाटक सरकार के मंत्री
एस.आर.हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दूसरा दिन, 85 कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
गुरु घासीदास जयेंती समारोह में पहुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा….. अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं के लिए बनेगा 200 सीटर हॉस्टल… रायपुर में स्थापित होगा गुरु घासीदास संग्रहालय एवं शोध पीठ
सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, बोले- आर्थिक स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
धंसा जमीन का बड़ा हिस्सा, तीन फीट चौड़ी और सौ फीट गहरी दरार पड़ी, लोगों में दहशत का माहौल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा: राफेल कांग्रेस की देन, वायुसेना को बधाई
Next Article 5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी 5 अगस्त को हुआ था आर्टिकल 370 खत्म, अब होगा अयोध्या में भूमि पूजन, इसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आतंकी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?