ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्टकॉम का पर्यावरण संरक्षण अभियान : हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुआ “हर आँगन एक पेड़” अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आर्टकॉम का पर्यावरण संरक्षण अभियान : हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुआ “हर आँगन एक पेड़” अभियान

By Mohan Rao
Published: June 20, 2026
Share
SHARE

भिलाई। आर्टकॉम के पर्यावरण संरक्षण अभियान “हर आँगन एक पेड़” के आठवें वर्ष का शुभारंभ शनिवार को हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।  हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक बृजमोहन अग्रवाल, आर्टकॉम के नीशु पाण्डेय की मौजूदगी में लगभग 1300 छात्र-छात्राओं एवं 40 शिक्षकों ने अभियान का समर्थन करते हुए अपने-अपने आँगन में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने तथा उस पौधे का कम से कम तीन वर्षों तक संरक्षण करने का संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम से पूर्व हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के साथ ही जल संरक्षण हेतु सांसद विजय बघेल ने बच्चों को संदेश दीया भूमिगत जल को बड़ाना हमारा दायित्व है यह समझाते हुये आर्टकॉम के अभियान “हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग” या “एक सोखता संतान के नाम” अभियान का हिस्सा बनने आग्रह किया l सांसद विजय बघेल द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के पश्चात विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, कटहल, आम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

संस्था ने पूर्ण नशामुक्ति के लिए राजेश अग्रवाल जी का सम्मान किया।

नशमुक्ति के लिए राजेश अग्रवाल का सम्मान
आर्टकॉम संस्था कला, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पूर्ण रूप से नशामुक्त जीवन अपनाने वाले राजेश अग्रवाल को आर्टकॉम की ओर से बृजमोहन उपाध्याय एवं करमजीत सिंह के करकमलों द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हैरिटेज स्कूल के शिक्षकों को संस्था संचालक निशु पाण्डेय द्वारा लिखित एवं निर्देशित हिंदी लघु फिल्म “सरदारा” भी दिखाई गई। फिल्म के मुख्य पात्र सरदारा (करमजीत सिंह) के प्रभावशाली अभिनय एवं फिल्म के माध्यम से दिए गए “धन के पीछे अंधाधुंध न भागने” के सामाजिक संदेश ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। उपस्थित दर्शकों ने इस फिल्म को स्कूलों, कॉलेजों तथा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की मांग भी की।

आर्टकॉम के इस क्रमबद्ध आयोजन में सांसद विजय बघेल, नरेंद्र बंछोर, करमजीत सिंह, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, बृजमोहन उपाध्याय, सुधीर बंसल, कल्पना स्वामी, संगम अग्रवाल, अमिताभ भट्टाचार्य, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, रजनीकांत अग्रवाल, सूर्यकांत पाण्डेय, सी.पी. सिंह, श्रीराम, रविंद्र देवांगन, दशरथ भोई तथा संस्था संचालक निशु पाण्डेय सहित हैरिटेज स्कूल के शिक्षकगण एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।

समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है – मंत्री मोहम्मद अकबर
Entertaintment: मिलिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की नई दबंग दुल्हनिया ‘राजेश’ ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है
आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार: भूपेश बघेल
शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 59 हजार के नीचे, निफ्टी 263 अंक फिसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका- राज्यपाल रमेन डेका
Next Article 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश विद्यारंभ अभियान: आंगनबाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?