ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान और चीन की दोनों ही मोर्चों पर तनाव झेल रहे भारत को आशंका है कि दोनों देश मिलीभगत कर के भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर एक ताकतवर खतरा बन सकते हैं और इन दोनों की मिलीभगत की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से सेना को फिलहाल पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं, जहां चीन के साथ भारत का तनाव चल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना देश के सामने आने वाले हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आर्मी चीफ ने सीमापार आतंकवाद को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, वह लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल राजकीय नीति के औजार के रूप में करता आ रहा है। भारतीय सेना आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। हम सीमापार आतंकवाद का मुफीद वक्त पर जवाब देने का अधिकार रखते हैं और हमारा बहुत स्पष्ट रुख है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके जरिए भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना को प्रौद्योगिकी सक्षम बनाया जाएगा।

Pakistan and China together form a potent threat and the threat of collusivity cannot be wished away: Army Chief MM Naravane https://t.co/VrxrifD6oH

— ANI (@ANI) January 12, 2021

सेना प्रमुख ने बताया कि लद्दाख ही नहीं समूची उत्तरी सीमा पर भारतीय सेना सतर्क है। सरकार से सेना को पूर्वी लद्दाख में मोर्चे पर तैनात रहने के निर्देश मिले हैं। विभिन्न स्तरों पर चल रही बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद है। वहीं, चीन से नौवें दौर की बातचीत का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि सभी उत्तरी सीमाओं पर भारतीय सेना सतर्क है। एलएसी के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में चीन ने बुनियादी ढांचे का विकास किया है। हम इसपर लगातार नजर रखे हुए हैं और इसे अपनी रणनीति बनाने में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वास्तव में उत्तरी सीमाओं को लेकर रणनीति बदलने की जरूरत थी और अब हम अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों और उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हर तरह से तैयार हैं।
उन्होंने बताया, ‘सेना में जुलाई में शुरू होने वाले कोर्स से महिला पायलटों की भर्ती होगी और अगले एक साल के भीतर फ्लाइंग मोर्चे पर महिला पायलट दिखेंगी।

एचआईवी एड्स की रोकथाम व जागरुकता के लिए सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल वैन दिखाई हरी झंडी
पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,223 नए मामले….. सक्रिय मामले अब भी 2 लाख से कम
रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा…. डेरा प्रमुख राम रहीम पर लगा 31 लाख का जुर्माना
राज्य सैनिक बोर्ड ने पूरे जोश के साथ मनाया योग दिवस
कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविडशील्ड वैक्सीन के ट्रायल में साइड इफेक्ट का मामला, मांगा पांच करोड़ का मुआवजा कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
Next Article बर्ड फ्लू ने जंगलों में भी पसारे पैर, विलुप्त होती प्रजातियों पर मंडराया खतरा! बर्ड फ्लू ने जंगलों में भी पसारे पैर, विलुप्त होती प्रजातियों पर मंडराया खतरा!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?