ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
कोविडशील्ड वैक्सीन के ट्रायल में साइड इफेक्ट का मामला, मांगा पांच करोड़ का मुआवजा
कोविडशील्ड वैक्सीन के ट्रायल में साइड इफेक्ट का मामला, मांगा पांच करोड़ का मुआवजा
SHARE

पुणे (एजेंसी)। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। इसके साथ ही देशभर में शनिवार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार तड़के विशेष विमान के जरिए वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई जो करीब दस बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इन्हें अब से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा और जब टीकाकरण की शुरुआत होगी, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा। पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है।

देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे।

वैक्सीन की पहली खेप लेकर दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का विमान
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है।
पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा। 

#WATCH | First consignment of Covishield vaccine dispatched from Serum Institute of India's facility in Pune, Maharashtra. pic.twitter.com/QDiwLXka2g

— ANI (@ANI) January 11, 2021

पहला विमान पहुंचा दिल्ली 
दवाई की खेप को पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि आज पुणे एयरपोर्ट से आठ विमानों द्वारा कोरोना वैक्सीन को देश में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा। पहला विबता दें कि कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की एयरलिफ्ट में देरी हुई है। वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार रात को एयरलिफ्ट की जानी थी। कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार कर रही थी।

सरकार से किसी तरह का मोलभाव नहीं 
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने दाम को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसी तरह के समझौते की वजह से ट्रांसपॉर्ट की प्रक्रिया में देरी की अफवाहों को खारिज किया था। सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि यहां दाम को लेकर किसी तरह का समझौता या मोलभाव नहीं है। वैक्सीन की डोज के ट्रांसपॉर्ट से पहले कुछ प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी था।  
पूनावाला ने बताया था कि सरकार को कोविशील्ड की पहली 10 करोड़ डोज करीब 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी जाएगी। मार्केट में यह एक हजार रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध रहेंगी। पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी हर महीने पांच से छह करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है।

Big News: अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए मिसाल बनी छत्तीसगढ़ की महिलाएं, महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ का वर्मी कम्पोस्ट
अंडर-19 विश्व कप: पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 को भारत से खिताबी मुकाबला
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आग तरह फैली विधायक के निधन की खबर, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजूक
Gustakhi Maaf: पांच दिन का स्कूल
Durg Breaking : कमरे में अकेली सो रही नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, चंद घंटों में धराया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ कोविड -19 के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में 12,584 केस आए, 167 की हुई मौत
Next Article आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?