मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। इस घटना के बाद एक व्यक्ति आग से बचने के लिए 19वें फ्लोर की ग्रिल से 10 मिनट तक लटका रहा। इसी दौरान उसका हाथ छूट गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। वह इमारत का सिक्योरिटी इंचार्ज था।
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के मुताबिक करी रोड इलाके की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में आग सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर लगी। सबसे पहले आग 19वें फ्लोर पर लगी। कुछ ही देर में यह 17वें और 20वें फ्लोर तक फैल गई। तकरीबन ढाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया और एक घंटे तक कूलिंग चली है।
इस दुर्घटना में अरुण तिवारी नाम के सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हुई है। जांच में सामने आया है कि आग लगने के बाद वह फ्लैट में घुसा था और आग भड़कने के बाद उसमें फंस गया था। वह जाना बचाने के लिए बालकनी में पहुंचा और वहां से उतरने के चक्कर में ग्रिल से लटक गया। इस दौरान वह लगातार जान बचाने का प्रयास करता रहा और तकरीबन 10 मिनट बाद गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के बाद उसे ्यश्वरू हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।