रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। आज प्रदेश में 14 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी पुष्टि की गई है वहीं 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 859 बताई जा रही है। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमित 12 सौ से अधिक हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 1211 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज अब तक मिले मरीजों में रायपुर- 7, बलौदाबाजार- 3, राजनांदगांव- 2, बेमेतरा- 1 और जांजगीर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 93059 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 89914 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1211 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1936 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 347 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 5 की मौत हो चुकी है।