रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में सोमवार को मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नामों की घोषणा हो गई है। महापौर परिषद् में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण बनाया गया है। महापौर परिरसीनियर पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे के नाम लिस्ट में हैं। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू, जैसे पहली बार पार्षद बने कैंडिडेट के नाम शामिल है।

रायपुर नगर निगम में महपौर परिषद् की घोषणा के बाद अब विभागों का बटवारा किया जाएगा। हर विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक MIC सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग महत्वपूर्ण हैं। अब महापौर मीनल चौबे और संगठन मिलकर विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
रायपुर में होंगे 14 MIC मेंबर, सभी के विभाग तय
दीपक जायसवाल लोककर्म विभाग, डॉ. अनामिक सिंह सामान्य प्रशासन, मनोज वर्मा नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा, मनोज अवतार बगल राजस्व, संतोष साहू जल कार्य विभाग, गायत्री चन्द्राकार लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, सुमन अशोक पांडे
विद्युत एवं अभियांत्रिकी, महेंद्र खोडियार वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग, खेम कुमार सेन शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, सरिता दुबे महिला बाल विकास, संजना हियाल अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अमर गिदवानी संस्कृति विभाग, नंद किशोर साहू खेल कूद युवा कल्याण व भोला साहू को पर्यावरण विभाग दिया गया है।