ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ, गौसेवा के साथ किचन गार्डन निर्माण पर भी जोर
Share
Notification Show More
Latest News
सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
July 28, 2025
क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
July 28, 2025
मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा
July 28, 2025
ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद
July 28, 2025
डिप्टी सीएम साय ने की पीएचई की समीक्षा, बोेले- 90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम पूरा कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें
July 28, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ, गौसेवा के साथ किचन गार्डन निर्माण पर भी जोर

By Mohan Rao Published July 28, 2025
Share
सीएम साय ने गोविज्ञान परीक्षा का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गौसेवा के साथ-साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है, जो जनस्वास्थ्य सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध राठी ने मुख्यमंत्री को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आगामी 4 नवम्बर 2025 को प्रदेशभर में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का उद्देश्य जनसामान्य में गौवंश के महत्व, पारिस्थितिक तंत्र में उसकी भूमिका, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम में योगदान तथा पंचगव्य के वैज्ञानिक पक्षों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

श्री राठी ने बताया कि यह परीक्षा माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालय—इन तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹51,000 नगद, द्वितीय स्थान हेतु ₹31,000 तथा तृतीय स्थान हेतु ₹21,000 नगद पुरस्कार एवं गौमय उत्पादों का किट प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः ₹3,100, ₹2,100 एवं ₹1,100 नगद पुरस्कार के साथ गौ उत्पाद किट प्रदान किए जाएँगे।

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गौ विज्ञान ग्रंथ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपनी संस्था के प्राचार्य अथवा गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस परीक्षा में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष समिति ने एक लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर प्रांत संयोजक श्री अन्ना सफारे, प्रांत उप प्रमुख श्री मनोज पांडेय, गौ ग्रंथ संपादक डॉ. अमित पांडेय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा

ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद

डिप्टी सीएम साय ने की पीएचई की समीक्षा, बोेले- 90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम पूरा कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें

Mohan Rao July 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला शतरंज विश्व चैंपियन बनी दिव्या देशमुख, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया… सीएम साय ने देश की बेटियों को दी बधाई
Next Article भिलाई में महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले दो बदमाश यूपी से गिरफ्तार, सीबीआई अफसर बताकर की थी 12 लाख की ठगी
× Popup Image
Bhilai Power House Railway Station Auto Driver क्यों भड़के | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

  • # *थाना भिलाई नगर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही।*  
  • वृहद वृक्षारोपण संपन्न
  • सारथी ई ऐप अब जनता का सारथी नहीं रहा
  • सुनिश्चित सफलता के लिये अपनी सारी ऊर्जा लक्ष्य पर फोकस करें- कंवर
  •    *थाना सुपेला जिला दुर्ग की अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।*  
  • भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा
  • राज्य शासन के समतुल्य बिजली के दरों के निर्धारण की भलाई इस्पात संयंत्र की मांग आयोग ने ठुकराई* ज्ञानचंद जैन  
  • *जिला प्रभारी रविन्द्र चौबे ने ली बैठक, जल्द होगी नई नियुक्ति*  
  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से सम्बद्धता
  • आर्टकॉम नें चौहान टाउन में हर आंगन एक पेड़ व हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग का दिया संदेश…* 

You Might Also Like

सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

July 28, 2025

क्षमता विकास आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ एमओयू… CM साय ने कहा- मिशन कर्मयोगी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

July 28, 2025

मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, कहा- ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा

July 28, 2025

ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद

July 28, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?