रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार 24 से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। 24 से 26 फरवरी के बीच होने वाले इस अधिवेशन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस के महासचिव केसी वेणु गोपाल रायपुर पहुंचे। इनके साथ राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, महासचिव तारीक अनवर भी रायपुर पहुंचे।
एयरपोर्ट में राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रीय पदाधिकारियों को स्वागत करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही है और इसकी सफलता से भाजपा के खलबली मची हुई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक होना है और इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं।
