भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के तहत ड्रीम सिटी के पास एक बुलेरो सवार ने स्कूटर सवार शख्स को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद वह फरार हो गया। घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायल शख्स को पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुलेरो चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वबैंक कॉलोनी भिलाई तीन निवासी सागर भोई शनिवार की रात को अपनी स्कूटर से बाजार की कुछ सामान लेने निकला था। रात करीब 8:30 बजे वह ड्रीम सिटी के पास पहुंचा था इस दौरान एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बुलेरो सवार मौके से फरार हो गया और स्कूटर सवार सागर भोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल सागर भोई को अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात को शव मरच्यूरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर पुलिस ने घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ की है। वहीं स्कूटर को ठोकर मारने वाले बुलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
