भिलाई। दुर्ग पुलिस ने महादेव का एक पैनल ब्रेक किया है। इस बाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के नोएडा से महादेव बुक आईडी से सट्टा खिला रहे सटोरियो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 3 लैपटॉप व 15 मोबाइल फोन जब्त किया है। इसके अलावा इनके पास से करोड़ों के लेनदेन का हिसाब तथा बैंक पासबुक, एटीएम व अन्य दस्ताबेज जब्त किया गया है। सटोरियों से पूछताछ जारी है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
बता दें दुर्ग पुलिस अब तक महादेव के कई पैनल ब्रेक कर चुका है। इससे पहले भी दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में महादेव बुक आईडी के सटोरियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है। इसी कड़ी में शनिवार को दुर्ग पुलिस ने उत्तरप्रदेश के नोएडा से 9 सटोरियों को महादेव बुक का संचालन करते रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल पुलिस ने इन सटोरियों का इनपुट पुराने पकड़े गए सटोरियों से मिला था। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार इनको ट्रैक करने की कोशिश में लगी थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली। बताया जा रहा है कि भिलाई से युवा बड़ी संख्या में महादेव से जुड़े हुए हैं और कई राज्यों में इनका नेटवर्क चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है।

तीन दिन पहले मिली थी सटोरयों की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार पुराने सटोरियों से पूछताछ के आधार पर तीन दिन पहले ही पुलिस को पता चला कि नोएड़ा में पूरा पैनल चला रहे हैं। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने एक टीम को रवाना किया। टीम ने नोएड़ा में पहले कन्फर्म किया और महादेव बुक के सटोरियों के यहां दबिश दी। यहां से पुलिस ने 9 सटोरियों को को लैपटॉप व मोबाइल फोन के साथ करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ पल्लव रविवार को पूरे ऑपरेशन का खुलासा मीडिया की मौजूदगी में करेंगे।
