दुर्ग। संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन 13 दिसंबर को बी.एस.पी. सेक्टर -2 व बी.एस.पी. सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर -7 विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा । इसी दिन बी.एस.पी. सेक्टर -2 भिलाई विद्यालय में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का उद्घाटन भी संपादित होगा। बी.एस.पी. सेक्टर -2 में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग व बी.एस.पी सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर -7 में 0 से 18 और 40 वर्ष से ऊपर के प्रतियोगियों के लिए कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे से प्रारंभ होना है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागी को अपने आयु वर्ग के अनुरूप जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करना है।
प्रदेश में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का आयोजन शुरू किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की पारम्परिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद शामिल है।
खेल आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग मों नं 9406051277 एवं अशोक रिगरी व्यायाम शिक्षक शा.उ.मा.वि. मतवारी मो.नं. 9229570220 मोती लाल साहू व्यायाम शिक्षक शा.क.उ.मा.वि.उतई मों. नं. 8965851744 मोहित साहू व्यायाम शिक्षक स्वा.आ.उ.मा. स्कूल जामगांव आर पाटन मो.नं. 9827493171 संपर्क कर सकते है।





