बिलासपुर. ब्रेकअप के डर से एक युवक ने अपनी ही नाबालिग गर्लफ्रेंड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने थाने जाकर खुद ही अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। पहले तो पुलिस ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया लेकिन जब उसने वारदात का तरीका और घटना स्थल बताया तब जाकर पुलिस ने मामले की छानबीन की और नाबालिग का शव बरामद किया।
थाने में जाकर बताया, मैंने हत्या कर दी
पुलिस ने बताया कि आरटीएस कॉलोनी तोरवा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग का मोहल्ले के ही यश खुसरैल पिता विकास खुसरैल (19) से 4-5 साल से मेल जोल था। शनिवार रात निम्मी को यश खुसरैल अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया। देर रात तक निम्मी घर नहीं लौटी तो परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस को तोरवा थाने से सूचना मिली की यश सिगरैल (19) थाने पहुंच कर बता रहा है कि उसने अपनी प्रेमिका निम्मी मोंगरे की गला दबा कर और उसे तड़पता देख पास में पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी है।
शव बरामद किया
हत्या की जानकारी लगते ही तोरवा पुलिस ने सिरगिट्टी थाने को सूचना दी। सूचना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने युवक की निशानदेही पर सिलपहरी स्थित अग्रवाल फैक्ट्री के पीछे से निम्मी मोंगरे का शव बरामद कर लिया। युवक को गिरफ्तार कर सिरगिट्टी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी यश खुसरैल ने सिरगिट्टी पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड के साथ उसकी दोस्ती 4-5 साल से चल रही थी। शनिवार रात को दोनों सिरगिट्टी में फैक्ट्री के पीछे पहुंचे तो लड़की ने यश से सारे संबंध तोडऩे की बात कही। लड़की का किसी और से संबंध हो गया है सोच कर यश ने उसकी हत्या कर दी।
