दुर्ग। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से श्रीमती जानेश्वरी सिन्हा को हिन्दी विषयांतर्गत मृणाल पांडे की कहानियों में यर्थाथ बोध विषय पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा पी.एचडी की उपाधि प्रदान की गई। श्रीमती जानेश्वरी सिन्हा ने अपना शोध कार्य शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की प्राध्यापक श्रीमती कृष्णा चटर्जी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इनके बाह्य परीक्षक जे.एन.यू. नई दिल्ली के प्राध्यापक डॉ. देवेन्द्र चौबे थे। श्रीमती जानेश्वरी सिन्हा, श्रीमती रमा देवी करेन्द्र एवं संतकुमार करेन्द्र की सुपुत्री एवं प्रकाश सिन्हा की पत्नी है, साथ ही श्रीमती पुराण सिन्हा एवं आर.एन. सिन्हा की पुत्रवधू है। इनकी इस उपलब्धि पर उन्हें महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी है।
Congratulations: जानेश्वरी सिन्हा को मिली पी.एच.डी की उपाधि

Congratulations: जानेश्वरी सिन्हा को मिली पी.एच.डी की उपाधि
You Might Also Like
Om Prakash Verma
Advertisement



