नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुए भानुप्रतापपुर सीट से कांग्रेस से पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सहित छत्तीसगढ, राजस्थान, बिहार व यूपी की दो विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
बता दें भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट कांग्रेस का माना जाता है। यहां से विधायक रहे मनोज मंडावी का बीते दिनों हार्टअटैक से निधन हो गया था। इस सीट पर उपचुनाव की तिथी घोषित होने के बाद भाजपा व कांग्रेस में प्रत्याशियों को लेकर होड़ मची हुई है। भाजपा ने जहां यहां से ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस आज शाम तक यहां प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी। वैसे भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को टिकट दे सकती है।

भाजपा ने इन पर जताया विश्वास
भारतीय जनता पार्टी ने आज एक लोकसभा व पांच विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को और खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा राजस्थान के सरदार शहर सीट से अशोक कुमार पिंचा और बिहार के कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया गया है।

देखें प्रत्याशियों की सूची

