श्रीकंचनपथ, डेस्क। अंधविश्वास के फेर में फंसकर इंसान क्या नहीं करता। रुपए पैसों की लालसा और तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर खौफनाक कांड करने से भी पीछे नहीं हटता। अंधविश्वास के जान में गांव के अनपढ़ लोग फंसते हैं यह तो सर्वविधित है लेकिन क्या कोई वेल एजुकेटेट व्यक्ति भी इस तरह अंधविश्वास के जाल में फंसकर ऐसा कोई कांड कर दे जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो। ऐसा ही एक मामला केरल के त्रिरुवल्ला क्षेत्र में सामने आया है।
यहां रहने वाली एक डॉक्टर दंपती ने अपने घर पर धन, वैभव व सभी सुखसुविधाएं लाने के लिए दो महिलाओं की बली दे दी। तंत्रपूजा के नाम पर महिलाओं का न सिर्फ गला रेत दिया बल्कि दोनों के शवों के टुकडे-टुकडें कर दफना दिया। इस काम में डॉक्टर दंपती एक व्यक्ति ने मदद भी की। महिलाओं को बहलाकर लाने का काम तीसरे शख्स ने किया। मामला खुलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया है।
आर्थिक तंगी दूर करने महिलाओं की चढ़ा दी बली
मिली जानकारी के अनुसार त्रिरुवल्ला के रहने वाले डॉक्टर भागवत आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान थे। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए डॉक्टर की पत्नी ने पेरुंबवूर में रहने वाले शिहाब नाम के शख्स से संपर्क किया। शिहाब ने डॉक्टर दंपती को बताया के मानव बली देने से पूरी समस्या दूर हो जाएगा। इसके लिए पहले तो डॉक्टर दंपती नहीं माने लेकिन तीसरे शख्स ने भरोसा दिलाया वह बली के लिए दो महिलाओं का इंतजाम कर देगा। इसके बाद शिहाब ने कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली दो महिलाओं को पैसो का लालच देकर त्रिरुवल्ला पहुंच गया। डॉक्टर दंपती व शिहाब नाम का शख्स दोनों महिलाओं को लेकर एलंथूर नाम की जगह पर ले गए। यहां पर पहले तो डॉक्टर दंपती ने तंत्र पूजा की और दोनों महिलाओं की बली दे दी। बली देने के बाद दोनों के शवों को कई टुकड़ों में काटा और उसे दफना दिया।
ऐसे खुला राज
महिलाएं 27 सितंबर से गायब थी और उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। दोनों महिलाओं के परिजनों ने इनकी गुमशुदकी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगातार दोनों महिलाओं का लोकेशन तलाश रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस त्रिरुवल्ला पहुंची। यहां पर पुलिस ने कुछ जगह के CCTV फुटेज खंगाले तो महिलाओं को डॉक्टर दंपती के साथ देखा गया। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा सज उगल दिया। पुलिस ने डॉक्टर दंपती के साथ ही उसके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया है।