बलौदाबाजार। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक आईडी के सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बलोदाबाजार भाटापारा पुलिस ने रायपुर स भाटापारा के 6 सटारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगदीश कलवानी महासती वार्ड भाटापारा को रंगे हाथ पकडा गया था। इसके मोबाइल में गजानंद एवं क्लासिक 7777 नाम से आईडी का लिंक भी मिला और रुपए लेनदेन का ब्योरा भी पुलिस ने जमा किया।
इसके बाद एसपी के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने हेतु तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। साथ ही सायबर सेल की एक तकनीकी टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा का मुख्यालय, इसका संचालन आदि के संबंध में जानकारी इकट्ठा करना प्रारंभ किया गया। इस पूरे प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन तिल्दा जिला रायपुर से होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने यहां रेड की और 6 सटारियों को गिरफ्तार किया।
इन सटोरियों के पास से कुल 10 मोबाईल फोन, 03 लेपटॉप, 01 वाईफाई, 01 कैलकुलेटर जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा जिस-जिस बैंक खाता में ऑनलाइन पैसा लिया जाता था, उसे सीज कर कुल 11,38,276 रूपए जब्त किया गया। जप्ती किया गया । आरोपियों के बैंक खाते को चेक करने पर अब तक 1 करोड़ 28 लाख 30 लाख 398 सट्टे का लेखा-जोखा मिला। इस मामले में पुलिस ने तिल्दा रायपुर निवासी ऋषभ पोपटानी, पीयूष वाधवानी, नीरज लेखवानी, आकाश कुमार सोनी, गोपी मानिकपुरी व बलोदा बाजार निवासी राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है।





