बीजापुर. दशहरा की रात छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में तैनात CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का निवासी था। वो बीजापुर में सीएफ के 15वीं बटालियन में तैनात था। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सीएएफ (छत्तीसगढ़ आम्र्ड फ़ोर्स) जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बैरक में मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 11 बजे जवान सुनील अपने कनपटी पर राइफल तानकर खुद को गोली मारी है। जिस वक्त उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उस वक्त बैरक में कोई भी जवान मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है। जिसके बाद रात में शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा।