कवर्धा। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के प्रयासों से विधानसभा पंडरिया के सरईसेत, बघर्रा एवं सुकली गोविंद में नया धान खरीदी केंद्र खोला गया है। इन केंद्रों का उद्धाटन 1 दिसंबर रविवार को विधायक ममता ने रीबन काटकर किया और किसानों को शुभकामनाएं दी।
विधायक ममता ने किसानों की परेशानी को देखते हुए चुनाव पहले अपने किए गए वादों को पूरा करते हुए कहा कि नए केंद्र शुरू होने से किसानों की परेशानी दूर हो गई है। अब उन्हें अपना धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उनका समय और रूपए दोनों की बचत होगी। किसानों से किये कोई भी वादा नही निभाया। सिर्फ किसानों से छल किया है।
उक्त कार्यक्रम मे विधायक ममता के साथ प्रदेश संयुक्त सचिव कांग्रेस आरती सुमनए प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मनोहर चन्द्राकर, प्रदेश महामंत्री अजा कांग्रेस राजेन्द्र मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग रोहित गबेल, मनोज चन्द्राकर, अजय चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस उत्तर चन्द्राकर, जितेंद चन्द्राकर, सचिव जिला कांग्रेस सूरज यादव, नोडल बद्री चन्द्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष अजा कांग्रेस ज्वाला पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शुभम चन्द्राकर, अध्यक्ष कृषक सेवा सहकारी समिति महली रघुराई चन्द्राकर, सरपंच बघर्रा नन्दनी रोहित चन्द्राकर, सरपंच भुवालपुर मार्कण्डेय गबेल, सुकली सरपंच सुखचंद पात्रे, शम्भू चन्द्राकर, दुकालू, तुलसी चन्द्राकर, रूपचंद पात्रे, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक बीआर चंद्रवंशी, केएस ठाकुर ब्रांच मैनेजर पंडरिया, आरके कश्यप सुपरवाइजर पंडरिया, अध्यक्ष कृषक सेवा सहकारी समिति कुण्डा संस्था प्रबंधक गंगाराम चन्द्राकर सहित क्षैत्र के सैकड़ों किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शुक्ला ने किया।