ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश

By Poonam Patel
Published: February 19, 2026
Share
उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश
उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया गया।जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे तथा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के 1-1 पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

इन पदों में चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25300–80500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के अनुसार धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा,गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा,उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद,अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज, अंनिल साहू को गरियाबंद,सोमनाथ यादव को गंडई  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर,सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव,प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज, सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर,बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद,मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा,सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर,चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद,गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर,रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर,शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

पाटन में एक ही परिवार पांच लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप… पिता पुत्र की लाश फंदे पर, पत्नी और दो बेटियों की लाश पैरावट में… जांच में जुटी पुलिस
हंदवाड़ा के बाद कुपवाड़ा में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हेरोइन की कीमत 65 करोड़ रुपये
योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखे: मुख्यमंत्री बघेल
CG Breaking  : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद और 4 घायल
ऑनलाइन सट्टेबाजी : साउथ स्टार विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज सहित 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर ईडी का सिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूहों के लिए बनी प्रेरणा
Next Article हर घर नल, हर घर जल का साकार हुआ सपना घर-घर पहुँच रहा पानी, बदली ठरकपुर की कहानी, हर घर जल का साकार हुआ सपना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?