ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedUncategorized

आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
Appointment in District Panchayat got within 24 hours of application
Appointment in District Panchayat got within 24 hours of application
SHARE

दुर्ग। ग्राम पंचायत पेण्ड्री, ब्लाक धमधा के श्री देवप्रकाश ठाकुर ने गुरुवार को अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन जिला पंचायत कार्यालय में प्रेषित किया था। शुक्रवार को ही उनका नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। श्री ठाकुर के पिता स्वर्गीय श्री मंगलू राम ठाकुर धमधा ब्लाक में पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ थे। पिछले महीने हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार ने पारिवारिक कार्यों को निपटाकर उनकी जगह पुत्र के अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन देने का निर्णय लिया। परसों 3 जून को उनके बेटे देवप्रकाश ने यह आवेदन जिला पंचायत में प्रस्तुत किया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई और 24 घंटे के भीतर ही नियुक्ति आदेश जारी हो गया। देवप्रकाश को ग्राम पंचायत रक्सा में पदस्थ किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को शीघ्रताशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये गए हैं ताकि परिवारजनों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस संबंध में देवप्रकाश ने बताया कि मेरे पिता ने लंबे अरसे तक धमधा ब्लाक में अपनी सेवाएं दीं। अब शासन ने मुझे यह दायित्व सौंपा है मैं पूरी मेहनत से अपने दायित्व को निभाऊंगा। देवप्रकाश ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन इतनी जल्दी यह हो जाएगा, यह बिल्कुल भी नहीं सोचा था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में 10 फीसदी की सीमा 31 मई तक के लिए हटा दी थी, इसकी वजह से भी बहुत से आवेदनों पर सरकारी नियुक्ति का रास्ता खुल गया है।

Gustakhi Maaf: जब यूं ही होने लगे शासन का काम
मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
अफगानिस्तान में तालिबान पर डबल अटैक, 300 लड़ाके हुए ढेर, 3 जिले भी कब्जे से बाहर
पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
CG Big News: सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अलर्ट मोड पर कई जिलों की पुलिस, सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
Next Article The representatives of Bhilai Chamber met the collector कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि… व्यापार के लिए समय बढ़ाने की रखी मांग…. संडे लॉकडाउन की भी हटे पाबंदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?