भिलाई। जिले में कोरोना संक्रमण थमने के बाद व्यापार के समय में बढ़ोत्तरी व अन्य मांगों को लेकर शनिवार को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई इकाई के पदाधिकारियों का एक दल कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से मिला। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवम गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जिलाधीश महोदय को उनकी दक्षता की वजह से संक्रमण पर विजय हेतु बधाई व धन्यवाद देते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अजय भसीन ने कहा कि दुर्ग जिला करोना संक्रमण से अब पूर्णत: मुक्त हो रहा है।मृत्यु दर शून्य प्रतिशत में आ चुकी है। जिला संक्रमण मुक्त हो रहा है इसका श्रेय आपके कुशल नेतृत्व को जाता है।पूर्व से ही भिलाई चेम्बर आपके आदेशो व निर्देशो पर चला है। अजय भसीन ने कहा है कि बाजार में दुकानों को खोलने का समय शाम 6 बढ़ाकर रात 8 बजे तक किया जाए। जो व्यवसाय अभी तक नही खुल पाए है जैसे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी अन्य कार्यलय उन्हें 50 प्रतिशत उपस्थिति पर खोलने की अनुमति प्रदान करे। होटल व फास्ट फुड को भी 50 प्रतिशत ग्राहक बैठाकर खुले रूप से व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान की जाए। रविवार को लॉक डाउन से मुक्त कर व्यापार की अनुमति दी जाए। जिम व व्यायाम शालाओं को भी पूरे समय खोलने की अनुमति दी जाए। शादी ,ब्याह के लिए 50 व्यक्तियों की छूट दी जाए।
कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि… व्यापार के लिए समय बढ़ाने की रखी मांग…. संडे लॉकडाउन की भी हटे पाबंदी




