ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओपन पोर्स को कम करने के लिए लगाएं घर का बना स्किन टोनर, ये रहा बनाने का तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

ओपन पोर्स को कम करने के लिए लगाएं घर का बना स्किन टोनर, ये रहा बनाने का तरीका

By @dmin
Published: August 8, 2020
Share
SHARE

बाजार में इन दिनों नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है। ये सभी प्रोडक्ट्स स्किन को निखारने का दावा करते हैं, लेकिन इनमें से कितने काम के हैं और कितने बेअसर यह कहना बेहद मुश्किल है। इसी तरह से यदि बात करें स्किन टोनर की तो आराम से आपको बाजार में मिल जाएगा। लेकिन ज्यादातर स्किन टोनर में अल्कोहल मिलाया जाता है, जो स्किन की रंगत को छीन लेता है। यदि आप चाहें तो खुद ही स्किन टोनर को घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको मात्र दो सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। इससे आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, अच्छा होगा कि आप जान लें कि चेहरे के लिए स्किन टोनर क्यों जरूरी है…

Contents
  • स्किन टोनर लगाना क्यों है जरूरी
  • एप्पल साइडर विनेगर स्किन टोनर
  • बनाने का तरीका
  • एलो वेरा स्किन टोनर
  • बनाने का तरीका

स्किन टोनर लगाना क्यों है जरूरी

सरल शब्दों में अगर कहा जाए, तो स्किन टोनर एक तरह पदार्थ होता है जो स्किन पोर्स को टाइट करने का काम करता है। यह स्किन को नमी भी देता है और त्वचा के पीएच को संतुलित करने में भी आपकी मदद करता है। यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अणुओं के साथ पैक किया जाता है, जो आपकी त्वचा पर काफी प्रभाव डालता है। आप सुबह के साथ-साथ रात में भी स्किन टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर स्किन टोनर

सामग्री:
एप्पल साइडर विनेगर
पानी

बनाने का तरीका

एक बात हमेशा याद रखें कि एप्पल साइडर विनेगर प्रकृति में एसिडिक होता है, इसलिए आप इसे सीधे अपने चेहरे पर उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सिरके का एक बड़ा चम्मच लें और इसे एक कप पानी के साथ मिलाएं और अच्छी तरह से हिलाएं। लीजिए आपका टोनर तैयार है। इस टोनर को एक साथ बना कर स्टोर न करें। इसे तब ही बनाएं जब आपको टोनर का उपयोग करने की आवश्यकता हो। यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बहुत अच्छा है।

एलो वेरा स्किन टोनर

सामग्री:
एलोवेरा जेल
पानी

बनाने का तरीका

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि एलोवेरा जेल वास्तव में त्वचा के लिए किसी उपहार से कम नहीं। यह कई सारी त्वचा से जुड़ी समस्याओं में मदद करता है। एलोवेरा को स्किन टोनर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल लेने की आवश्यकता है। आप जेल को सीधे पौधे से निकाल सकती हैं और फिर इसे आधा कप पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र
जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी ये हर्बल टी, जानें इसके अनेको लाभ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ में की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा, बोले- मिशन मोड’ में करें TB मुक्त भारत
परिवार के साथ योग करने के 5 अद्भुत फायदे
सिर दर्द होने पर क्या आप भी तुरंत खा लेते हैं दवा, ऐसा करना हो सकता है खतरनाक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव: सीएम भूपेश बघेल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, विधायक देवेन्द्र यादव सहित यह चुने गए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सहीराम जाखड
Next Article क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जानें क्या है सच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?