ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी ये हर्बल टी, जानें इसके अनेको लाभ
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी ये हर्बल टी, जानें इसके अनेको लाभ

By @dmin Published November 21, 2020
Share
SHARE

तापमान में गिरावट के कारण आमतौर पर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस मौसम में हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों की बीमारियां जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में अपने फेफड़ों को धूल के कणों से बचाना बहुत जरूरी होता है। बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू उपायों को अपनाकर भी वायु प्रदूषण के कारण होने वाली फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसमें से एक घरेलू उपाय है हर्बल चाय। इस लेख में हम जिस हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं वह न केवल वायु प्रदूषण से फेफड़ों को बचाती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय के फायदे और इसे बनाने की विधि। इस चाय को पीने के फायदे: यह चाय प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों से तैयार होती है जो आमतौर पर हर घर में उपलब्ध होती है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इस चाय को पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इस चाय को रोज पीने से फेफड़े साफ रहते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, यह चाय आपकी आंतरिक रक्षा प्रणाली को भी मजबूत करती है।

Contents
हर्बल चाय बनाने की विधिआवश्यक सामग्रीबनाने की विधि

हर्बल चाय बनाने की विधि

इस हर्बल चाय को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सभी सामग्री हर घर के किचन में मौजूद होती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री

1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक
1 छोटी दालचीनी स्टिक
आधा चम्मच तुलसी के पत्ते
1 चम्मच अजवाइन
3 पिपरकॉर्न
2 कुचली हुई हरी इलायची
एक चौथाई चम्मच सौंफ

बनाने की विधि

सभी सामग्रियों को एक गहरे पैन में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। सभी सामग्री को 10 मिनट के लिए उबलने दें और फिर एक कप में चाय को छान लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी चाय में कच्चा, जैविक शहद या गुड़ मिला सकते हैं। इस हर्बल चाय को पीने का सही समय: अगर आप हर सुबह कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इससे परहेज करें। कॉफी की बजाय रोजाना सुबह हर्बल चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और फेफड़े साफ रहते हैं। आपको यह चाय दिन में कई बार पीने की जरूरत नहीं है। सुबह एक बार इस चाय का सेवन पर्याप्त है। इससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा। इस चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। चाय से आपको गर्मी महसूस होती है , तो पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं। सर्दियों में आमतौर पर लोग कम पानी पीते हैं। इस मौसम में आपको इन्फ्यूज्ड वाटर या पानी युक्त फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यदि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस चाय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin November 21, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इन लोगों के लिए धीमे जहर की तरह काम करता है दूध, जरूर जानें यह बात
Next Article भूख को कभी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?