ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने वफादार जनरल सुलेमानी को यादगार अंतिम विदाई दे रहा ईरान, अंत्येष्टि में हजारों लोग शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपने वफादार जनरल सुलेमानी को यादगार अंतिम विदाई दे रहा ईरान, अंत्येष्टि में हजारों लोग शामिल

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

बगदाद. ईरान के बेहद ताकतवर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को आखिरी विदाई देते वक्त हजारों लोगों की आंखें नम थीं। ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारों के बीच वह अपने ‘हीरो’ को आखिरी बार देख रहे थे। ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेई के बाद दूसरे ताकतवर शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उनके हाथों में इराकी और ईरान समर्थित मिलिशिया के झंडे थे। इस जुलूस में ईरान के कई ताकतवर नेता और गणमान्य लोग भी दिखे।

ग्रीन जोन सरकार और राजनयिक परिसर की तरफ जाने से पहले बगदाद के काजिमिया में जुलूस निकाला गया। यहां होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में कई शीर्ष गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सुलेमानी के वफादरों ने अंतिम संस्कार में वक्त काले कपड़े पहन रखे थे। बता दें कि जनरल सुलेमानी को इराक की राजधानी बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शुक्रवार को अमेरिकी हवाई हमले में मार दिया गया था।

बगदाद, कर्बला के बाद तेहरान पहुंचेगा शव

शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी का शव इराक की राजधानी बगदाद, नजफ और कर्बला शहरों में शवयात्रा निकाले जाने के बाद तेहरान पहुंचेगा। तेहरान स्थित प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बगदाद में ईरानी राजदूत इराज मस्जेदी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सुलेमानी की शवयात्रा शनिवार को बगदाद में निकाली जाएगी।

कासिम के साथ मारे गए मुहांदिस की भी निकलेगी शव यात्रा

इराज ने कहा कि इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी के साथ एक बैठक में उन्हें बताया गया है कि इराक के लोगों ने जोर देकर कहा है कि इराकी राजधानी में सुलेमानी की शवयात्रा निकाली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुलेमानी के साथ ही इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फ्रंट (पीएमएफ) के अधिकारी अबू महदी अल-मुहांदिस की भी सम्मान के साथ शवयात्रा निकाली जाएगी, जो शुक्रवार को हुए हवाई हमले में मारे गए थे।

नजफ और कर्बला के पवित्र शहरों से निकलेगी अंतिम यात्रा

बगदाद में ईरान के उप राजदूत मौसा तबातबाई ने आईआरएनए से कहा कि सुलेमानी की शवयात्रा पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में भी आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुलेमानी का पार्थिव शरीर ईरान पहुंचेगा, जहां पवित्र शहर मशहद में एक समारोह आयोजित किया जाएगा

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर

इस घटना के बाद इराक में ईरान के मेजर जनरल सुलेमानी के मारे जाने के बाद तनाव बेहद बढ़ चुका है। ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेई के बाद कासिम को दूसरे नंबर का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था। ऐसे में ईरान ने खुलेआम धमकी दी है कि वह इस हत्या का बदला लेगा।

मध्य पूर्व के 4 देशों में था कासिम का दबदबा

कासिम सुलेमानी ईरान की सेना इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड की विदेशी विंग कद्स फोर्स के जनरल थे। इस यूनिट ने 1998 में अपने काम की शुरुआत की थी, जिसका दखल सीरिया, लेबनान, इराक और यमन में था। इन चारों ही देशों में कासिम सुलेमानी का भी अच्छा खासा दबदबा था।

धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार
कार पर पुलिस का टैग और सायरन : खुर्सीपार चौक पर पकड़ाया संदिग्ध वाहन…. एयरपोर्ट से सवारी ला रहा था चालक
लॉकडाउन: बेवजह घूमने वालों पर यातायात विभाग सख्त, 342 वाहन चालकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी : रिकॉर्ड निवेश से कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में विस्तार
विधायक देवेन्द्र बोले- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे हैं भाजपाई, कर रहे गंदी राजनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईरान में अमेरिकी कार्रवाई पर क्या है विदेशी मीडिया का रुख
Next Article अब अभिनंदन भारत से ही पाकिस्तान पर कर सकते हैं हमला: नड्डा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?