ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
Another major achievement of Chhattisgarh Government: Scotch Gold Award
Another major achievement of Chhattisgarh Government: Scotch Gold Award
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और राज्य शासन के कृषि विकास, कृषक कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्कॉच ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को 20 मार्च को नई दिल्ली में यह अवार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हरेली पर्व पर 20 जुलाई से गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में पशुपालकों और ग्रामीणों से 2 रूपए प्रति किलो की दर पर गोबर खरीदी की जा रही है। खरीदे गए गोबर से गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। योजना के प्रारंभ से अब तक खरीदे गए गोबर के एवज में पशुपालकों और ग्रामीणों को 88 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है, अपितु अवार्ड के माध्यम से इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिल रही है। लोकसभा की कृषि मामले की समिति ने भी इस योजना की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने की सिफारिश की है। स्कॉच ग्रुप सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर काम करने वाला भारत का अग्रणी थिंक टैंक है। यह ग्रुप भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं और संस्थाओं को सम्मानित करता है।
गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन सुराजी गांव योजना के तहत कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहाकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में 15 मार्च तक 1 लाख 18 हजार 611 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 83 हजार 900 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के 1 लाख 62 हजार 497 पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। जिनमें 70 हजार 299 भूमिहीन ग्रामीण शामिल हैं। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों में 44.55 प्रतिशत महिलाएं हैं। गोधन न्याय योजना में अब तक पशुपालकों से 44 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मानना है कि गोधन न्याय योजना से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, फसलों की चराई पर रोक लगेगी, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ग्रामीणों को आमदनी का अच्छा जरिया मिलेगा।

राधा बनकर कान्हा पर बरसाया प्रेम, दुर्गेश बनी सबसे सुंदर राधा… राधाष्टमी पर क्षत्रिय महासभा वीरांगना ने किया आयोजन
विधायक वोरा ने की सीजी आरडीसी एमडी एवं लोनिवि मंत्री से मुलाकात… 52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन
इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक
भिलाई में बड़ा हादसा : आंधी से गिरी दीवार ने छीनी मासूम जिंदगी, माता-पिता घायल
किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग चला रहे अकाउंट हुए फिर से एक्टिव, सरकार ने ट्विटर को भेजा नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण
Next Article India Legends won the Road Safety T20 World Cricket Series title in an इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स टीम को प्रदान की ट्राफी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?