ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेरठ की मुस्कान जैसा एक और कांड… शादी के 15 वें दिन पति की करवाई हत्या, मुंह दिखाई के पैसों से दी सुपारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

मेरठ की मुस्कान जैसा एक और कांड… शादी के 15 वें दिन पति की करवाई हत्या, मुंह दिखाई के पैसों से दी सुपारी

By Mohan Rao
Published: March 25, 2025
Share
औरैया में महिला ने कराई अपने पति की हत्या
SHARE

औरैया ए.। हाल ही में हुए यूपी के मेरठ की मुस्कान का कांड सभी के जेहन में है। कैसे पति की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में डाल दिया और सीमेंट भर दिया। अभी यह मामला तरोताजा है और ऐसा ही एक और मामला यूपी के औरैया में सामने आया है। यहां एक युवती ने शादी के 15 वें दिन ही अपने पति की हत्या करवाई। शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले रुपयों से उसने प्रेमी के साथ मिलकर शूटर बुलाए और इस हत्याकांड को अंजाम दिया। सुपारी के बचे रुपयों का लेनदेन करने के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक शूटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक दिलीप कुमार (24) की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को पति जब कन्नौज के उमर्दा के पास शाह नगर से हाइड्रा लेकर लौट रहे थे, तभी पलिया गांव के समीप शूटरों ने उस पर हमला किया। शूटरों ने पति के साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया था। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई।

इस मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना मिली। इसके बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। जहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने दिलीप की पत्नी प्रगति को गिरफ्तार किया। महिला के अलावा मौके से उसके गांव हजियापुर फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव, अछल्दा के प्रेम नगर निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया।

शादी से नाखुश थी प्रगति, इसलिए कराई हत्या
पुलिस की पूछताछ में प्रगति ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। इस शादी से वह नाखुश थी, इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के ठान ली थी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए। उसने बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान उसे मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए। जिले एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लव एंगल सामने आया है। पत्नी शादी से नाखुश थी। प्रेमी से दूरी होने पर उसने ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने साजिश की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।

Breaking News : दुर्ग पुलिस की पकड़ में आए अंतर्राज्यीय डकैत, पति-पत्नी को बंधक बनाकर की थी लूट
सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने वालों की आई शामत, यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 18 बाइक जब्त
डस्टबिन से उद्योग तक – अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान
चंपा के फूलों की खुशबू से महकेगा केनाल रोड, नंदिनी रोड़ के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी…. निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने केनाल रोड का किया निरीक्षण
इस समाज के लोगों ने बनाए 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास-सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
Next Article Bhilai : बाबा बालकनाथजी मंदिर प्रांगण में 80 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन और डोम शेड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?