ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Annual report of Durg Police : अपराधों में आई 12 फीसदी कमी, 90 फीसदी केस सॉल्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Annual report of Durg Police : अपराधों में आई 12 फीसदी कमी, 90 फीसदी केस सॉल्व

By Mohan Rao
Published: January 1, 2024
Share
एसपी रामगोपाल गर्ग ने प्रस्तुत की वार्षिक रूपोर्ट
SHARE

एसपी रामगोपाल गर्ग ने साल भर पुलिस द्वारा चलाए अभियानों की भी दी जानकारी

भिलाई। नया साल शुरू होने के साथ ही दुर्ग पुलिस ने अपना वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में सोमवार को एसएसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा साल भर की उपलब्धियों व पुलिस द्वारा चलाए गए अभियानों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एसपी गर्ग ने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाना और शांति स्थापित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 7411 अपराध पंजीबद्ध हुए। उसकी तुलना में वर्ष 2023 में अब एक जिले में कुल 6555 अपराध पंजीबद्ध हुए। इस प्रकार पूर्व वर्ष की तुलना में घटित अपराधों में 12% की कमी आयी है। इस वर्ष पंजीबद्ध अपराधों में से 83% अपराधों का निराकरण किया जा चुका है, तथा 7% चालान तैयार किया जा चुका है, इस प्रकार कुल 90% अपराध का निराकरण किया जा चुका है, शेष अपराधों के निराकरण शीघ्र किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

एसपी गर्ग ने बताया कि जिले की लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच दुर्ग पुलिस अपने विभिन्न जागरूकता अभियान और कानूनी कार्यवाही से अपराध नियंत्रण करने में सफल हुए है। उन्होंने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराध (डकैती, लूट, नकवजनी एवं चोरी) में आरोपियों को पकड़ने तथा 4.16 करोड़ से अधिक राशि की संपत्ति (मशरुका) बरामद करने पुलिस को सफलता मिली है। वर्ष 2022 में 1380 प्रकरण पजीबद्ध हुये है, वर्ष 2023 में 1183 प्रकरण पंजीबद्ध की गई है जिसमें 14% की कमी आयी है।

एसपी गर्ग ने बताया कि वर्ष 2022 में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण के 821 प्रकरण पंजीयद्ध हुये है, जबकि वर्ष 2023 में 811 प्रकरण पंजीवद्ध की गई है। इन प्रकरणां में भी 1.21को कमी आयी है। हत्या के कई अनसुलझे मामले जैसे प्रेम प्रसंग में हत्या, आपसी रंजिश में हत्या एवं अपहरण कर ले जाकर हत्या के प्रकरणों को तकनीकी सहायता के माध्यम से सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। महिला के विरुद्ध अपराध की समीक्षा एवं सतत् मानिटरिंग जिले में गठित महिला अनुसंधान यूनिट द्वारा समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भी पिछले साल की तूलना में 17 फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2022 में  बलात्कार, शीलभंग, प्रताड़ना के 485 प्रकरण पंजीबद्ध हुए और वर्ष 2023 में 403 प्रकरण दर्ज किए गए।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 147 नाबालिगों को ढूंढा गया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से इस साल गुम हुये 266 नाबालिगों (बालक/बालिका) में से 147 नाबालिगों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द की गई है. जिसमें कई नाबालिगों को पुलिस टीमें दूसरे राज्य से सकुशल वापस लाई है, गुम बच्चों की बरामदगी 55% रही। इसी प्रकार वर्ष 2023 में गुम हुये 644 महिला एवं पुरुष को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से खोजकर उनके अपनों से मिलाया है।

चाकूबाजी की घटनाओं में नियंत्रण का प्रयास
एसपी गर्ग ने बताया कि 2023 में चाकूबाजी की घटनाओं में नियंत्रण का प्रयास किया। दुर्ग पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर सतत् पेट्रोलिंग एवं समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग की कार्रवाई कराई गई। वर्ष 2022 आर्म्स एक्ट अंतर्गत 148 प्रकरण पंजीबद्ध की गई है, वर्ष 2023 में 206 प्रकरणों में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पूर्व वर्ष के तुलना में वर्ष 2023 में 39% अधिक कार्रवाई की गई। इससे कई संभावित घटनाएं होने से बची।

शराब व मादक पदार्थों के अवैध परिवहन व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई
एसपी गर्ग ने बताया कि जिले में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर भी प्रभारी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर मादक पदार्थ जैसे गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशीली वस्तुओं एवं अवैध रूप से शराब का परिवहन व बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई। वर्ष 2022 में 2567 लीटर अवैध शराब की जब्त की गई थी। उसकी तुलना में वर्ष 2023 में 10763 लीटर अवैध शराब आबकारी अधिनियम अंतर्गत जब्त की गई है। अवैध शराब की तस्करी करते ट्रक में 530 पेटी शराब कीमती 52,42,500 रूपये को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इसी तरह वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत 46 प्रकरणों में 107 कि.ग्रा. गांजा एवं 120 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट में 72 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है, जिसमें 410 कि.ग्रा. गांजा, 233 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 152 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया है। पूर्व वर्ष की तुलना में एनडीपीएस एक्ट में 55% अधिक कार्रवाई हुई है।

अपराधियों के नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
एसपी गर्ग ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण की दृष्टि से संदिग्ध एवं अपराधिक चरित्र के व्यक्तियों की निगरानी की जाकर उनके विस्तार आवश्यक वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जिले में वर्ष 2022 में 7292 प्रकरण में कार्यवाही की गई है उसकी तुलना में वर्ष 2023 में 14572 प्रकरण में कार्यवाही की गई है, इस प्रकार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 100 % की वृद्धि हुई है।

50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों का कटा चालान
एसपी गर्ग ने बताया कि जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु शराब एवं नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासान, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष 50119 वाहनों चालको पर चालानी कार्यवाही की गई है। हाईवे पेट्रोलिंग, थाना पेट्रोलिंग, डॉयल 112 के रिस्पॉस टाईम को बेहतर करने समय समय पर मीटिंग लेकर निर्देशित किया जा रहा है।

साईबर काईम पर फोकस
एसपी गर्ग ने बताया कि ऑन लाईन घोखाधड़ी से संबंधित अपराध पर नियंत्रण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर सोशल मिडिया ग्रुप एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में ऑनलाईन धोखाधड़ी की शिकायत/सूचना में विशेष रूप से गठित एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी की गई 2338 शिकायतों में 1,33,11,053 रुपए रोककर बैंक में होल्ड कराया गया। न्यायालय के आदेशानुसार 7,21,059 रुपए पीड़ित को वापस किया गया है। इसी प्रकार मोबाइल गुम के प्रकरणों में 320 लोगों के मोबाइल फोन उन्हें लौटाए गए जिनकी कीमत 80 लाख रुपए है।

ऑनलाईन सट्टा चलाने वालों पर हुई कार्रवाई
एसपी गर्ग ने बताया कि ऑनलाईन ऐप (महादेव सट्टा) के माध्यम से संचालित सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध लगातार रेड की कार्यवाही की जाकर कुल 26 पंजीबद्ध प्रकरणों में 194 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 78 नग लेपटॉप, 371 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन जप्त किया गया एवं उनके द्वारा विभिन्न बैंकों में संचालित 231 खातों को फ्रिज कराया गया। इसके अलावा चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2023 में विभिन्न कंपनियों के 15 डॉयरेक्टरों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कियागया है साथ ही शुष्क इंडिया कंपनी एवं यश ग्रुप जैसे कंपनियों की संपत्ति की नीलामी उपरांत 6291 निवेशकों को कुल 8.60 करोड़ रुपए वापस किया गया है।

2024 में दुर्ग पुलिस होगी और भी हाईटेक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा अपनी टीम को अनुशासित रहकर जिले की पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में नई कार्ययोजना और ऊर्जा के साथ कार्य करने निर्देशित किया गया है। नए साल में दुर्ग पुलिस और भी हाईटेक तरीके से काम करेगी। आगामी वर्ष में जिले में नवाचार के रूप में साइबर प्रहरी, त्रिनयन (सीसीटीव्ही मानिटरिंग ऐप) एवं सशक्त (वाहन चोरी डेटाबेस ऐप) इत्यादि नयी तकनीकों, मोबाइल एवं वेब ऐप का उपयोग कर पुलिसिंग को बेहतर करने की कार्य योजना है।

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी भाजपा नेता ऋषि गिरफ्तार, 108 की गई है जान
एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
गोधन न्याय योजना में 144 करोड़ की गोबर खरीदी पर महिला समूह और किसानों ने मुख्यमंत्री को “गाय-बछड़ा” आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया
ऑफ्ट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए पदक
सफाई करने के दौरान गिरी दीवार, हादसे में गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई सरकार ने दी आईएएस अफसरों को पदोन्नती, आईएएस सोनमणि बोरा सहित यह अफसर लिस्ट में
Next Article पांच वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, जनसमस्याओं के निराकरण के साथ योजनाओं की देंगे जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?