ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर

By @dmin
Published: September 29, 2020
Share
एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट में जहर की बात सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में जहर नहीं पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के शरीर में किसी तरह का ऑर्गेनिक जहर नहीं मिला है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती ने जहर देकर उनके बेटे सुशांत की हत्या की है। वहीं, उनके वकील विकास सिंह ने एक्टर के मर्डर होने की बात कही थी।
सुशांत केस की जांच में सीबीआई जुटी हुई है। हालांकि, एक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर कूपर अस्पताल अभी भी सवालों के घेरे में है। मालूम हो कि कूपर अस्पताल पर सुशांत मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है। कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमॉर्टम किया था, जिस पर सवाल उठे थे। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई इस बात का भी पता लगा रही है कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत का समय और अन्य बातों का जिक्र क्यों नहीं है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कल यानी सोमवार को एक विस्तृत बैठक हुई, जिस दौरान एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपने निर्णायक निष्कर्ष रिपोर्ट सौंपी। बता दें कि डॉ सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति का गठन केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर किया गया था ताकि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया जा सके।
पिछले दिनों बताया गया था कि एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत में जहर की जांच के लिए विसरा टेस्ट किया था। इससे पहले सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित घर पर फॉरेंसिक जांच और आगे की जांच के लिए दिल्ली एम्स से तीन सदस्यीय डॉक्टरों की एक विशेष टीम बुलाई थी। बता दें कि इससे पहले डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व वाली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने शीना बोरा मामले और सुनंदा पुष्कर मामले जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में अपनी चिकित्सकीय-कानूनी राय पेश की थी।

डॉ अक्षिता सिंह को एमबीबीएस में गोल्ड मेडल, इस्पात नगरी को किया गौरवान्वित
भिलाई आ रही है अभिनेत्री भाग्यश्री : तिरंगा रैली में होंगी शामिल…. विधायक रिकेश दिया है निमंत्रण
हर प्रयास नाकाफी, माह भर में दोगुने हो गए डेंगू के मरीज, प्रदेश में मरीजों की संख्या 27 हजार से पार
अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, व्यापार-सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा तय
कोसानाला में चैनेलाइजेशन कार्य के कछुआ चाल पर आयुक्त ने जताई नाराजगी… क्षेत्र के लोगों को बारिश के पानी से बचाने 5 किलोमीटर तक होना है चैनेलाइजेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे
Next Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री बने संजीव और पुष्पेश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री बने संजीव और पुष्पेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?