ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : मोबाइल तोड़ने से नाराज बदमाश ने युवक की कर दी हत्या, सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, एक घंटे में पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : मोबाइल तोड़ने से नाराज बदमाश ने युवक की कर दी हत्या, सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, एक घंटे में पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 10, 2023
Share
युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई Bhilai. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात को आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार की सुबह बदमाश ने युवक को सिर पर भारी पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद धमधा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतनामी पारा ग्राम दारगांव निवासी निखिल बंजारे पिता उत्तम बंजारे (20) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दरअसल एक दिन पहले मंगलवार की शाम को मुकेश मिर्ची नाम के युवक के साथ निखिल बंजारे की किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। इस दौरान गुस्से में आकर निखिल बंजारे ने मुकेश मिर्ची का मोबाइल लिया और उसे तोड़ दिया। इससे मुकेश मिर्ची काफी नाराज हुआ।

रात को वाद विवाद के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह लगभग 8 से 8:30 के बीच निखिल बंजारे व मुकेश मिर्ची दोबारा मिले। इस बीच दोनों में फिर से विवाद शुरू हुआ। इस दौरान मुकेश मिर्ची ने बड़ा सा पत्थर लिया और निखिल के सिर पर पटक दिया। इससे निखिल लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा। इसके बाद मुकेश वहां से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर सूचना मिलने के बाद धमधा पुलिस ने एक घंटे के भीतर तत्परता दिखाते हुए आरोपी मुकेश मिर्ची को गिरफ़्तार कर लिया है।

नकली इंजन ऑयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Video : विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी, देर रात डेढ़ बजे तक चली जांच… बाहर निकलते ही समर्थकों ने कंधे पर बिठाया
भाटापारा के स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन
13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुज्जी विधायक छन्नी साहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, ओवरलोड गाड़ी छुड़ाने RTO ऑफिस में रख दिया अपना मंगलसूत्र… जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article CGBSC 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित, 12वीं में विधि भोसले तो 10वीं में राहुल यादव ने किया टॉप… ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?