ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक

By Mohan Rao
Published: March 9, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का जागृति महिला स्व-सहायता समूह आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण नीतियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस समूह ने आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है।

समूह की अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की गृहणियों को जोड़कर यह समूह गठित किया गया। प्रारंभ में समूह को छत्तीसगढ़ महिला कोष से केवल 5 हजार रुपए का ऋण मिला था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन से यह सफर आगे बढ़ता गया। बाद में उन्हें 10 हजार रुपए, फिर एक लाख रुपए और अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार से 2 लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ है। इस आर्थिक सहायता ने समूह की प्रगति को रफ्तार दी और सदस्यों की इच्छाशक्ति को और मजबूत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास के चलते जागृति महिला समूह जैसे कई महिला स्व-सहायता समूह आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह नारी शक्ति के बुलंद हौसले और उनकी मेहनत का प्रतीक हैं।

जागृति महिला स्व-सहायता समूह छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन तैयार करता है, जिनमें बड़ी, पापड़, अचार, चिप्स, लड्डू, ठेठरी, खुरमी, पपची और अइरसा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। समूह को स्थानीय ऑर्डर के साथ-साथ शादी, गोद भराई, जन्मोत्सव जैसे समारोहों में भी बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलते हैं, जिससे उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हो रही है। समूह की सदस्य गायत्री बाई यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह 1,000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें 12 किश्तें मिल चुकी हैं, जिसने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

गायत्री यादव ने भावुक होते हुए बताया, कुछ समय पहले मेरी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उस वक्त महतारी वंदन योजना की राशि हमारे लिए संजीवनी बन गई। इस सहायता से हमने डॉक्टर की फीस और दवाइयां खरीद पाईं, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। जागृति महिला स्व-सहायता समूह न सिर्फ अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है, बल्कि स्थानीय समुदाय में प्रेरणा का स्रोत भी बन चुका है। समूह की महिलाएं आज आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और अपनी मेहनत से परिवार और समाज में एक नई पहचान बना रही हैं।

Budget 2022- नरेंद्र मोदी कार्यकाल में बदलीं दशकों पुरानी बजट परंपराएं, वाजपेयी सरकार में भी हुआ था बड़ा बदलाव
स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव आज भिलाई प्रवास पर, क्रिसमस रैली में होंगे शामिल, मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे
जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत
चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को 4 साल बाद मिली मान्यता, 150 MBBS सीटों के लिए आज से काउंसलिंग, ऑल इंडिया कोटे की इतनी सीटें रिजर्व
काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ के दो जवानों ने युवती को जबरन गाड़ी में बैठाया, दो युवकों ने बचाया… नकली पुलिस बनकर छेड़खानी रहे थे दोनों
Next Article ब्राह्मण मित्र सखी का महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन ब्राह्मण मित्र सखी का महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?