ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह : देररात तक ली हाईलेवल मीटिंग, कमजोर सीटों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह : देररात तक ली हाईलेवल मीटिंग, कमजोर सीटों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

By Mohan Rao
Published: July 23, 2023
Share
शनिवार को देरशाम गृहंमत्री अमित शाह का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष् अरुण साव
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मजबूत कांग्रेस का तोड़ ढूंढ़ने में लगी हुई है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व लगातार जुगलबंदी कर रहा है। इसी कड़ी में बीते एक माह के भीतर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन बार छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आ चुके हैं। शनिवार को भी देर शाम गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं की हाईलेवल मीटिंग ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कमजोर सीटों को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात ढाई घंटे तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पार्टी के प्रथम पंक्ति के नेता शामिल रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान अमित शाह ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान अमित शाह ने घोषणापत्र समिति व आरोप पत्र समिति के कार्यों का रिव्यू भी लिया। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने का मंत्र बताया और कमजोर सीटों पर मजबूती के साथ काम करने का निर्देश दिया।

नए सिरे से रणनीति बनाने का निर्देश
पार्टी नेताओं से बैठक के दौरान अमित शाह ने नए सिरे से रणनीति बनाने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने कमजोर सीटों पर भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने और लोगों को कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी चर्चा हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा कई नए चेहरों को सामने ला सकती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का सर्वाधिक फोकस छत्तीसगढ़ पर ही है।

हर जिले में शुरू होंगे दो सहारा सहायता केंद्र
शनिवार को पार्टी नेताओं की बैठक लेने के बाद अमित शाह ने रायपुर में ही रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले वे कई समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में राज्य के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। जिन लोगों ने सहारा में निवेश किया है और जिनके पैसे फंसे हैं उन्हें उनकी राशि वापस दिलाने इन सहायता केन्द्रों में मदद मिलेगी। इसके बाद अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। रायपुर से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड, मृतकों की कुल संख्या 50 हजार के पार
छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नहीं, नक्सली गतिविधियों में आयी मंदी : श्री भूपेश बघेल
उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, फोरक्लोजर के लिए कटवा रहे बैंक का चक्कर
टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानव तस्करी के आरोप में नक्सलियों ने की ग्रामीण हत्या, रस्सी से गला घोंटकर ले ली जान
Next Article सुहाना खान अब बड़े पर्दे पर देंगी दस्तक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे प्रोडक्शन का जिम्मा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?