ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमित शाह नहीं जा पाए बंगाल तो टीएमसी के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले आई बीजेपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अमित शाह नहीं जा पाए बंगाल तो टीएमसी के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले आई बीजेपी

By @dmin
Published: January 30, 2021
Share
अमित शाह नहीं जा पाए बंगाल तो टीएमसी के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले आई बीजेपी
अमित शाह नहीं जा पाए बंगाल तो टीएमसी के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले आई बीजेपी
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा रद्द होने के बाद शनिवार दोपहर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेज दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इजरायली दूतावास के नजदीक हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया। शनिवार दोपहर 4.10 मिनट पर कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वालों में बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी भी शामिल थे।

इसके अलावा हावड़ा के डोमजूर विधानसभा सीट से विधायक राजीब बनर्जी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। साथ में हवाड़ा के बल्ली से विधायक वैशाली डालमिया जिन्हें हाल ही में टीएमसी ने पार्टी से बाहर कर दिया था, हुगली जिले के उत्तरपारा से विधायक प्रबीण घोषाल, हावड़ा शहर के पूर्व मेयर राथिन चक्रवर्ती, राणाघाट से पूर्व विधायक पार्थ सारथी चटर्जी और अभिनेता रुद्रनील घोष शामिल हैं। घोष हाल ही में टीएमएसी के खिलाफ बोलना शुरू किया था।
बता दें कि ममता बनर्जी के सत्ता में आने से पहले रुद्रनील सीपीआई (एम) समर्थक थे लेकिन जैसे ही राज्य में टीएमसी आई वो ममता के साथ हो गए। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी वैशाली डालमिया जिन्होंने साल 2016 में ही राजनीति ज्वाइन की थीं।

शुक्रवार रात 11 बजे कोलकाता पहुंचने वाले थे शाह
गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार रात 11 बजे कोलकाता पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में इजरायली दूतावास के नजदीक हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को देखते हुए उनको यह यात्रा रद्द करनी पड़ी। शनिवार रात बंगाल पहुंचने वाले अमित शाह रविवार दोपहर हावड़ा जिले में पार्टी की एक रैली में टीएमसी के असंतुष्ट नेताओं का स्वागत करने वाले थे।

पार्टी मुख्यालय में ज्वाइन करेंगे बीजेपी
वैशाली डालमिया ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि जब हम दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में बीजेपी में शामिल होंगे उस दौरान वहां पर अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। डालमिया ने कहा कि हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि अमित शाह ने हम लोगों के लिए एक विशेष विमान भेजा है। हम दिल्ली से कल लौटेंगे और हावड़ा में रैली में हिस्सा लेंगे। हमारे पास टीएमसी छोडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं था। बंगाल बीजेपी नेताओं ने कहा कि हावड़ा में रविवार को एक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित भी कर सकते हैं। राजनाथ सिंह का शनिवार रात को कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है।

Big News : ‘एक देश एक चुनाव’ पर सरकार ने बढ़ाया कदम, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई कमेटी
तिरंगा रैली में शामिल हुईं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गूंजे ‘वंदे मातरम और ‘भारत माता की जय‘ के नारे
बंगाल ले जा रहे थे 25 सौ से ज्यादा कछुए, कीमत लगभग एक करोड़, तस्कर गिरफ्तार
महिला विश्वकप में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रखा टीम मेंबर के हेल्थ का ध्यान, साय सरकार देगी 10 लाख रुपए
Big News : रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' गोली मारो ' नारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा ‘ गोली मारो ‘ नारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा
Next Article Pulse polio campaign tomorrow: pediatrician Dr. Rajkumar Aggarwal पल्स पोलियो अभियान कल: शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार अग्रवाल ने कहा बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाएं पोलियो की दवा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?