ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन पर तनाव के बीच आज शाम 4 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन पर तनाव के बीच आज शाम 4 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
Prime Minister Modi said at the school education conference
Prime Minister Modi said at the school education conference
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे। देश में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद पीएम मोदी कई बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं, लेकिन सीमा पर चल रहे चीन के साथ तनाव की वजह से पीएम मोदी का यह संबोधन काफी महत्वपू्र्ण माना जा रहा है। गलवान घाटी में 15 जून की रात दोनों पड़ोसी देशों के बीच हिंसक टकराव के बाद से ही सीमा पर तनातनी बनी हुई है। भारत सरकार ने सोमवार शाम को चीन की 59 ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद अब भारत में इन ऐप्स को कोई डाउनलोड नहीं कर सकेगा। इन ऐप्स में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर समेत कई करोड़ों यूजर्स वाली ऐप्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के संबोधन से पहले माना जा रहा है कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर पीएम देश की जनता के सामने बात कर सकते हैं। यहां जानें, वे मुद्दे जिनपर पीएम मोदी के आज देश को संबोधित करने की उम्मीद है…

Contents
  • कोरोना वायरस पर बोलेंगे पीएम मोदी?
  • LAC पर जारी चीन के साथ विवाद पर बोल सकते हैं मोदी
  • अनलॉक-2 की गाइडलाइंस पर भी पीएम मोदी का संबोधन संभव
  • क्या एक और आर्थिक पैकेज का होगा ऐलान?
  • आत्मनिर्भर भारत पर होगा पीएम मोदी का फोकस?

कोरोना वायरस पर बोलेंगे पीएम मोदी?

देश में कोरोना वायरस के मामलों में बीते कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। अभी तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग कोरोना के चलते संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 17 हजार के करीब मौत हो चुकी है। ऐसे में हो सकता है कि पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित करते हुए उनसे कोरोना वायरस को लेकर और अधिक गंभीरता बरतने की बात करें। हाल की घटनाओं को देखें तो लॉकडाउन हटने के बाद से ही, लोगों का बाहर निकलना बढ़ गया है। इसी बीच कई लोग बेवजह भी बाहर घूम रहे हैं, जिसकी वजह से कोरोना से लड़ाई कमजोर हो सकती है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार शाम चार बजे होने वाले संबोधन में लोगों से कोरोना को लेकर और अधिक गंभीरता बरतने की अपील करें।

LAC पर जारी चीन के साथ विवाद पर बोल सकते हैं मोदी

गलवान घाटी में जून के मध्य में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और गहरा गया है। भारत के 20 जांबाज सैनिकों की शहादत के बाद पीएम मोदी कई बार इस मुद्दे का जिक्र कर चुके हैं। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पीएम मोदी ने हाल ही में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें चीन को दो टूक जवाब दिया गया था। इसके बाद ‘मन की बातÓ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने साफ किया था कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। जिस तरह, पीएम मोदी ने हाल के समय में चीन मुद्दे पर बोला है, तो ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि चीन को लेकर आज अपने संबोधन में चीन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बात कर सकते हैं।

अनलॉक-2 की गाइडलाइंस पर भी पीएम मोदी का संबोधन संभव

अनलॉक 2 के बारे में केंद्र सरकार ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें मेट्रो सेवा, स्कूल आदि को अभी भी बंद रखा गया है। कोरोना के मुद्दे पर कई बार पीएम देश को संबोधित कर चुके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता पीएम मोदी को सुनने के बाद उनकी कही गई हर बात को बहुत गंभीरता से लेते हुए उसका पालन करती है। यह सभी ने देखा है कि कैसे पीएम के केवल एक संबोधन से ही पूरे देश ने जनता कफ्र्यू को सफल साबित कर दिया। इसके बाद, फिर चाहे वह लॉकडाउन के पहले चरण की घोषणा हो, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान की बात हो या फिर अन्य लॉकडाउन और आत्मनिर्भर से जुड़े ऐलान, जनता ने पीएम मोदी के हर संबोधन को काफी गंभीरता से सुनते हुए लगभग शत-प्रतिशत उसका उसका पालन किया है।

क्या एक और आर्थिक पैकेज का होगा ऐलान?

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश के अर्थव्यवस्था को लगे झटके को लेकर पीएम मोदी पहले ही एक पैकेज का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि एक नए पैकेज का भी ऐलान हो सकता है। हालांकि, जानकारों को इसकी उम्मीद काफी कम ही है।

आत्मनिर्भर भारत पर होगा पीएम मोदी का फोकस?

पीएम मोदी ने मई की शुरुआत में देश को 20 लाख करोड़ का पैकेज देने का ऐलान किया था। इसी संबोधन में पीएम ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात की थी, जिसके मद्देनजर वित्त मंत्री ने कई दिनों तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। ऐसा संभव हो सकता है कि चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद और फिर दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रभाव की वजह से पीएम मोदी देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और कई ऐलान कर सकते हैं।

पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए शहबाज शरीफ ने लिया बड़ा फैसला
सीएम बघेल ने दी पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी
सीएम बघेल ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी 4 नवंबर को पहुंचेगे दुर्ग, हैलीपैड से लेकर स्टेडियम तक हाईअलर्ट, दुर्ग पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गोधन न्याय योजना से खुले प्रदेश की समृद्धि के नए रास्ते : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours दुर्ग में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 30 नए मामले, 12 बीएसएफ जवानों के साथ तीन पुलिस कर्मी संक्रमित
Next Article New initiative of Indian Railways: Construction of long loop रेलवे का नया टाइम टेबल जल्द, बदल जाएगी कई ट्रेनों की टाइमिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?