ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी रिकॉर्ड ध्वस्त: बीते 24 घंटे में 1.70 लाख नए कोरोना केस…. संक्रमित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सभी रिकॉर्ड ध्वस्त: बीते 24 घंटे में 1.70 लाख नए कोरोना केस…. संक्रमित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर भारत

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड करीब 1.70 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को यह संख्या 1.52 लाख के पार पहुंच गई। 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,27,717 पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। कोविड से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार 379 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
1.70 लाख दैनिक मामलों वाला भारत इकलौता देश
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत था। ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। सोमवार को अमेरिका में 47,864, भारत में 69,914 और 37,537 नए कोरोना मरीज मिले। बता दें कि दुनिया भर में भारत इकलौता देश है, जहां फिलहाल डेढ़ लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
टीकाकरण: 10.15 करोड़ से ज्यादा लोगों लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण  के तीसरे चरण के तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं रविवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय टीका उत्सव शुरू किया है, जिसके तहत ज्यादा से लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। देश में अब तक 10,15,95,147 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

जल संरक्षण से आय संवर्धन तक: धमतरी की रबी फसलों की सफलता कथा
डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू
एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा बोले- इसी से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 50करोड़ रुपए की मंजूरी…. संधाधन बढ़ाने की एक और पहल
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत….पिछले 24 घंटों में सामने आए 10521 नए केस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?