रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में यह लगातर दूसरा दिन है जब एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। इधर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 तक पहुंच गई है।
जिले वार मिले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 2833 नए केस सामने आए हैं। वहीं दुर्ग से 1650 व राजनांदगांव से 759 नए केस मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 624, कोरबा से 455, बलौदाबाजार से 403, महासमुंद से 354, जांजगीर से 329, गरियाबंद से 298, बालोद से 282, रायगढ़ से 273, धमतरी से 257, जशपुर से 255, सरगुजा से 249, बेमेतरा से 229, कवर्धा से 215, मुंगेली से 207, कांकेर से 198, सूरजपुर से 161, बस्तर से 131, कोरिया से 109, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 85, बलरामपुर से 53, कोंडागांव से 45, दंतेवाड़ा से 41, नारायणपुर से 11, सुकमा से 7, बीजापुर से 3 तथा अन्य राज्य से 5 केस सामने आए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत….पिछले 24 घंटों में सामने आए 10521 नए केस




