ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड की संभावित लहर से बचाव की हो पूरी तैयारी…11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है स्मार्ट हॉस्पिटल…. निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड की संभावित लहर से बचाव की हो पूरी तैयारी…11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है स्मार्ट हॉस्पिटल…. निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा

By @dmin
Published: August 31, 2021
Share
All preparations should be made to protect against the possible wave of Kovid
All preparations should be made to protect against the possible wave of Kovid
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की सक्रियता एवं लगातार प्रयासों से जिला अस्पताल दुर्ग स्मार्ट हॉस्पिटल के रूप में जल्द जनस्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 7 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर, इंटरनेट, इण्टरकॉम, सेल्फ ट्रांसफॉर्मर एवं सेंट्रल कूलिंग की सुविधा युक्त अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड एवं लगभग 6500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने में सक्षम 3.32 करोड़ के तीन ऑक्सीजन प्लांट मरीजों को सेवा देने तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही आरटीपीसीआर कोविड जांच के लिए वायरोलॉजि लैब भी जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है जिससे कोविड कि जांच के लिए एम्स पर निर्भरता खत्म होगी।

विधायक अरुण वोरा मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों एवं बायो मेकैनिकल इंजीनियरों की टीम के साथ अस्पताल के हो रहे आधुनिकीकरण एवं कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। दुर्ग शहर में कोविड की दूसरी लहर के विकराल रूप के दौरान वोरा ने कई बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का आग्रह किया था उनकी मांग पर ही खनिज न्यास निधि से बड़ी राशि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने जारी की गई साथ ही शासन द्वारा भी लगातार राशि का प्रावधान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 960 एलपीएम के दो नवीन ऑक्सीजन प्लांट एवं 6 हजार किलो लीटर डेंसिटी का लिक्विड ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया जा रहा है जो आवश्यकता पडऩे पर लगभग 450 मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई पूरी कर सकता है। वहीं सर्जिकल वार्ड में 20-20 बिस्तर के कुल 5 वार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही 5 नवीन एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना की दूसरी लहर जैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने दी जा सकती इसलिए शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड से बचाव की पूरी चाक चौबंद तैयारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल, हॉस्पिटल मैनेजर अरुण पवार, मेडिकल अभियंता खिरोद्र रौतिया, निगम एमआईसी संजय कोहले, एल्डरमैन राजेश शर्मा एवं अंशुल पांडेय मौजूद थे।

भसीन का पुतला फूंकने और कांग्रेस मानसिकता वाले को दे दी टिकट, दुखी है भसीन की आत्मा!
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16375 मरीज… 201 लोगों की संक्रमण से मौत
डोभाल की मीटिंग कहीं छीन न ले अच्छे दिन, बेचैन पाक ने अफगानिस्तान पर बुलाई बैठक
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों से की बात, कहा अपने सर्वोत्तम उपाय साझा करें ताकि उसका उपयोग देश के अन्य हिस्सों में हो
जिले में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी…. 2000 सिलेण्डर की क्षमता के रिफिलिंग स्टेशन में शुरू होगा प्रोडक्शन…. जरूरतमंद गरीबों को देंगे नि:शुल्क सिलेण्डर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार बड़ा झटका: ढहाए जाएंगे सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के दो टावर, खरीदारों को पैसा लौटाने का आदेश
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 317 # 31 august 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?