ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। 1 अप्रैल से देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंगलवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है और इसके लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें कम से कम एक से डेढ़ साल तक और मास्क लगाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौर में कोरोना से लड़ाई में ढिलाई नहीं बरती जा सकती। फिलहाल देश भर में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है, जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीडि़त हैं।

कई और टीकों को जल्द मिल सकती है मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वैक्सीन में कमी के सवाल पर कहा कि देश में टीकों की पर्याप्त संख्या मौजूद है। उन्होंने कहा कि हमने चरणबद्ध तरीके से लोगों को वैक्सीन देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 45 साल से अधिक के सभी लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन कराएं और कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी देश में कई और कोरोना टीके ट्रायल के फेज में हैं और जल्द ही इन्हें मंजूरी मिल सकती है।

कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच रहेगा 4 से 8 सप्ताह का गैप
इस बीच कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच बढ़ाए गए गैप के बारे में भी प्रकाश जावड़ेकर ने बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और दुनिया भर के एक्सपट्र्स की राय के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण करा लें क्योंकि यह कोरोना के खिलाफ एकमात्र कवच है। बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बीते करीब 15 दिनों में काफी तेज हो गई है।

समय का ध्यान नहीं, पहले दिन ही देर से दफ्तर पहुंचे 29 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया नोटिस
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
संतोषी पारा में करोड़ों की लागत से सीमेंटीकरण एवं नाले का होगा निर्माण…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
हर मिनट 42 हजार, डेढ़ बजे तक 1 करोड़ के पार, पीएम मोदी के बर्थडे पर टीकाकरण की बुलेट रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh proposal gets green signal from Ministry of Rural Development छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को ग्रामीण विकास मंत्रालय की हरी झंडी…. मनरेगा लेबर बजट में दो करोड़ मानव दिवस की बढ़ोतरी…. राज्य शासन ने भेजा था लेबर बजट बढ़ाने का प्रस्ताव
Next Article Ensure effective monitoring of Corona Guidelines by staying in the field फील्ड में रहकर कोरोना गाइडलाइन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें निगम अधिकारी…. कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश… कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना बेहद अहम जिम्मेदारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?