ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी
LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीमा पर चीन की धोखेबाजी के बाद से चरम पर चल रहे तनाव के बीच भारत ड्रैगन के साथ बातचीत और सैन्य कार्रवाई दोनों पर ही विचार कर रहा है। सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों का मानना है कि भारत को चीन के खिलाफ जरूरत पडऩे पर जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच जारी तनाव को लेकर चर्चा के दौरान सरकार के शीर्ष नेतृत्व के बीच ‘टकराव और ‘लड़ाई जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हम चीन के साथ टकराव को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘हम अपने कदम वापस नहीं खींचने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या सरकार ने सैन्य कार्रवाई के निहितार्थ के बारे में सोचा है? तो उन्होंने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण यह है कि यदि आप परिणामों के बारे में सोचना शुरू करेंगे, तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। वहीं, उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद तनाव को कम करने को लेकर चीन की ओर से कोई भी कदम उठता हुआ नहीं देखा गया।
उन्होंने कहा, ‘चीन ने हमारे सैनिकों को शहीद कर दिया। हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते कि वे शहादत पर दुख जताएं , लेकिन भारतीय सैनिकों को ही दोषी ठहराना, चीन के इरादे को दिखाता है। सूत्र ने कहा कि जैसा चीन बोल रहा है, वह वैसा करता दिखाई तक नहीं दे रहा। वह अभी तक भारत को ही दोषी मानते रहे हैं और निर्माण के लिए भी भारत को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत में, जब दिल्ली में यह जानकारी पहुंची थी कि सीमा पर चीन निर्माण कर रहा है, तभी भारतीय सेना को पैट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। वहीं, विदेश मंत्रालय भी स्पष्ट मानता है कि वह चीन ही है, जिसने उल्लंघन करते हुए निर्माण शुरू किया था।

अब वर्ष 1962 वाला नहीं है भारत

अधिकारी ने बताया कि इन दिनों कोई भी युद्ध नहीं जीतता है और साल 2020 का भारत, 1962 वाला नहीं है। हमारे पास अधिक मजबूत वैश्विक गठबंधन हैं और हमें इसका लाभ उठाने की आवश्यकता होगी। पूरे क्षेत्र में अपने व्यवहार के अनुरूप, चीन डर पैदा करना चाहता है और खुद को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना चाहता है। चीन को यह समझना होगा कि उसे एक करारा जवाब मिलेगा।

भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
विशेष टिप्पणी :-मोदी के निशाने पर कांग्रेस और राहुल
दुर्ग कोर्ट में बने डिजिटलाईजेशन सेंटर, लॉयर्स हॉल एवं नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया उद्घाटन
Gustakhi Maaf: हिमाचल के बाद कर्नाटक में छत्तीसगढ़
सड़क के बीच युवक पर गिरा ईंटों का पिल्लर, देखें रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article patients recovering rapidly amid corona infection राहत की खबर: कोरोना संक्रमण के बीच तेजी से स्वस्थ्य हो रहे मरीज, 75 फीसदी तक पहुंची रिकवरी दर
Next Article 15 officers including 13 IPS transferred ब्रेकिंग न्यूज: 13 आईपीएस सहित 15 अफसरों का तबादला, प्रशांत ठाकुर होंगे दुर्ग एसपी, अजय यादव को रायपुर की जिम्मेदारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?