ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 11 बसों के संचालन से जशपुर के दूरस्थ क्षेत्रों को मिली बेहतर परिवहन सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpurRaipur

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 11 बसों के संचालन से जशपुर के दूरस्थ क्षेत्रों को मिली बेहतर परिवहन सुविधा

By Mohan Rao Published June 18, 2026
Share
SHARE

जशपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाया गया है। योजना के अंतर्गत जिले में वर्तमान में 11 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध हो रही है। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसों का संचालन कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चम्पा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर तथा दुलदुला-अबिरा मार्गों पर किया जा रहा है। इन रूटों के शुरू होने से दूरस्थ गांवों का संपर्क मुख्य बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों से बेहतर हुआ है।

योजना के लागू होने के बाद ग्रामीणों को निजी वाहनों या महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। कम किराए पर नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। इससे दैनिक आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुगम बन गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। विद्यार्थी अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी कृषि उपज को कम लागत में बाजार तक पहुंचा रहे हैं तथा श्रमिकों को कार्यस्थलों तक आने-जाने में सहूलियत मिल रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के क्षेत्र में भी योजना सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अब कम समय और कम खर्च में अस्पताल पहुंच पा रहे हैं, जिससे समय पर उपचार संभव हो रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना जशपुर जिले में केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समग्र विकास को गति देने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। ग्रामीण अंचलों में बेहतर संपर्क और सुगम आवागमन के माध्यम से यह योजना विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao June 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, सुविधाओं के विस्तार की बनेगी व्यापक कार्ययोजना
Next Article मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : ओम बिरला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?