ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अभी तो मैं बहुत छोटी हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अभी तो मैं बहुत छोटी हूं

By @dmin
Published: December 23, 2020
Share
SHARE

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट और रॉकस्टार एक्टर रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रÓ में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद से आलिया और रणबीर हर इवेंट और फंक्शन में साथ नजर आने लगे इस कपल को साथ देखकर हर किसी के मन में अब ये ही सवाल आता कि दोनों शादी कब करेंगे। गौरतलब है कि फैंस के मन में उमड़ रहे इस सवाल का जवाब आलिया भट्ट ने दे दिया है।
बता दें कि बॉलीवुड में शादी का सीजन पिछले 2 सालों से चरम पर है। आए दिन कोई ना कोई सेलेब शादी के बंधन में बंधा नजर आता है। अभी तक दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धुपिया, सोनम कपूर जैसी टॉप एक्ट्रेसेज भी शादी कर चुकी हैं। ऐसे में आलिया से भी शादी को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं।
हाल में आलिया से जब एक बार फिर शादी का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ‘आज कल हर कोई मुझसे ये ही सवाल कर रहा है। मैं अभी सिर्फ 25 साल की हूं और अभी इतनी जल्दी शादी कैसे कर सकती हूं? आलिया ने कहा कि, ‘अगर आपको सवाल करना है ही है तो मेरे काम के बारे में करें। शादी जब भी होगी बता दिया जाएगाÓ।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक मीडिया में ऐसी खबरें भी आने लगी थीं कि रणबीर और आलिया ने सगाई कर ली और जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि बाद में इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया था। वहीं अब आलिया ने खुद साफ साफ शब्दों में कह दिया है कि शादी के लिए उनकी उम्र अभी कम है और इस वक्त वो अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं।
बता दें कि रणबीर भी शादी के मामले पर हमेशा गोल मोल ही जवाब देते नजर आते हैं। आलिया से पहले रणबीर दीपिका और कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद रणबीर आलिया के करीब आ गए। शादी की बात पर रणबीर भले ही सीधा जवाब ना दे पाएं, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने आलिया के लिए अपना प्यार दुनिया के सामने दिखाया है। फिलहाल फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये कपल अपनी शादी की खुशखबरी कब देता है।

LS Election: फिर छलका मतदाताओं का उत्साह, सुहावने मौसम के बीच 7 सीटों पर बम्पर वोटिंग, 4 सीटों पर पहले ही टूट चुका है रिकार्ड
लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में थम गया चुनावी शोर, अब डोर टू डोर प्रचार में लगे प्रत्याशी…कल होगा मतदान
राम चरण ने खत्म की भाषाओं की बहस, कहा – पूरे देश की एक ही भाषा है, सिनेमा की
Fire in Factory : बिलासपुर के बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात तक मशक्कत करती रही फायर ब्रिगेड
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी गाना मया नई लागे तोला 25 दिसंबर को होगी रिलीज
Next Article 28 साल बाद मिला सिस्टर अभया को इंसाफ, पादरी व नन को आजीवन कारावास 28 साल बाद मिला सिस्टर अभया को इंसाफ, पादरी व नन को आजीवन कारावास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?