ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खतरे की घंटी: कोरोना मामलों में आया फिर से उछाल, एक दिन में सामने आए 35 हजार से अधिक केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

खतरे की घंटी: कोरोना मामलों में आया फिर से उछाल, एक दिन में सामने आए 35 हजार से अधिक केस

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना मामलों में रोज के आंकड़े देखें तो कोई खास राहत नजर नहीं आ रही बल्कि बीच- बीच में ये संख्या बढ़ जाने से डर की स्थिति बन रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में 35,662 कोरोना मामले देखने को मिले हैं। ये आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले अधिक है। हालांकि इस दौरान कुल 33,798 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में कोरोना के 3,40,639 मामले सक्रिय हैं। देश में अब तक कुल 3.33 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 3.26 करोड़ से ज्यादा स्वस्थ्य हुए। अब तक देश में कोरोना के कारण 4,42 लाख लोगों की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है। 17 सितंबर को कोरोना के 34 हजार नए मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में कोरोना के एक हजार नए मामले सामने आ गए हैं। कोरोना के रिकवरी रेट 97.65 फीसदी तक पहुंच गया है। कोरोना के बढ़े मामलों में केरल का बड़ा योगदान है। केरल में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार के पार आ रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईसीएमआर के मुताबिक शुक्रवार को 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। जो एक दिन में लगाए गए सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। देश में अभी तक 24 घंटे के भीतर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया गया था।

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 26 नए मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस बीच 31 मरीज स्वस्थ्य हुए। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के एक मरीज की मृत्यु हुई। छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,014 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,108 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फिलहाल 346 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,560 मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों में दुर्ग से एक, राजनांदगांव से एक, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से दो, कोरिया से चार, जशपुर से एक, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से एक और बीजापुर से तीन शामिल है।

कोविड-19 से प्रभावित दुनिया के देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में: मंत्री हर्षवर्धन
राजनांदगांव में चिटफंड जैसी ठगी, घरेलू सामान में 50% डिस्काउंट का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से कराया पैसे जमा, अब हो गया फरार
थाना प्रभारी लड़की के साथ कर रहे थे ‘मस्‍ती’, पत्‍नी ने मौके पर पहुंचकर धर दबोचा
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
बड़ी राहत: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों के विरुद्ध दर्ज 718 प्रकरणों की वापसी… 944 व्यक्तियों को मिला लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेरोजगारी पर छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत… राष्ट्रीय औसत से आधी है प्रदेश में बेरोजगारी दर… सीएमआई की रिपोर्ट में खुलासा
Next Article कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?